आगे बैंकों की क्रेडिट ग्रोथ में थोड़ी नरमी रह सकती है। ये कहना है कि Complete Circle के Managing Partner & CIO गुरमीत चड्ढ़ा का। बाजार की आगे की चाल और दिशा पर सीएनबीसी-आवाज से बातचीत में उन्होंने कहा कि फेड की ओर से ब्याज बढ़ाने की रफ्तार घटाने के संकेत मिले है जो बाजार के लिए रिलीफ का काम कर रही है। साथ ही अदाणी ग्रुप के फंड जुटाने से बाजार को राहत मिली है। बैंकिंग शेयरों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं एसबीआई पर पिछले 2-3 सालों से बुलिश है। सरकारी बैंकों में एसबीआई सबसे अच्छा लग रहा है। बैंक का स्ट्रक्चर काफी पॉजिटीव है। एसबीआई का क्रेडिट कॉस्ट प्राइवेट बैंक की तुलना अच्छा है। बैंक की बैलेंसशीट बेहद मजबूत है। एसबीआई में लॉन्ग टर्म के लिहाज से निवेश करने की सलाह होगी। वहीं बैंकिंग शेयर में बैंक ऑफ बडौदा, पीएनबी भी हमारी पसंद है। हालांकि गुरमीत चड्ढ़ा का कहना है कि इकोनॉमी से जुड़े किसी भी निगेटिव खबर को पीएसयू बैंक शेयरों में काफी उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलता है। लिहाजा इस सेक्टर में चुनिंदा स्टॉक्स पर ही दांव लगाने की सलाह होगी।
कौन से शेयर पर लगायें दांव
पावर सेक्टर पर बात करते हुए गुरमीत चड्ढ़ा ने कहा कि टाटा पावर में हम पहले से ही काफी बुलिश है और इसमें हमारा काफी लंबे समय से निवेश रहा है। हालांकि इस स्टॉक में प्राइस करेक्शन भी देखने को मिला है। वहीं इस सेक्टर में हमें कोल इंडिया भी पसंद है। वहीं हाउसिंग सेक्टर में पॉलीकैब भी हमारी पसंदीदा स्टॉक है। वहीं वोल्टास में भी निवेश कर सकते है।
ग्रामीण इलाकों से दूसरी छमाही में डिमांड संभव
एचयूएल, डाबर और टू-व्हीलर के बेसिक नंबर को देखे साफ तौर पर नजर आ जाएगा कि इन कंपनियों की वॉल्यूम ग्रोथ सिंगल ग्रोथ है या डबल ग्रोथ। रूरल इकोनॉमी में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। सरकार कैपिटल एक्सपेन्डीचर में काफी निवेश कर रही है। जिसे देखते हुए कहा जा सकता है कि सेकेंड हाफ (दूसरी छमाही) में रूरल इकोनॉमी बेहतर प्रदर्शन करती नजर आएगी। हालांकि मानसून आने वाले समय में कैसा रहेगा इसे लेकर अभी से किसी तरह का अनुमान लगाना थोड़ी जल्दबाजी होगी। क्योंकि रूरल इकोनॉमी के हाई वैल्यूएशन स्टॉक्स को नजरअंदाज करने की सलाह होगी। चुनिंदा ऑटो और ऑटो एंसिलरी शेयर अच्छे लग रहे है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।