KRChoksey ने मार्च के लिए इन 6 शेयरों पर लगाया दांव, 18% से लेकर 59% तक का मिल सकता है रिटर्न

Top Stock Picks: ब्रोकरेज फर्म केआर चोकसी (KR Choksey) के अपने 6 टॉप पसंदीदा शेयरों की सूची जारी की है। ब्रोकरेज की मानें तो निवेशकों को इन शेयरों में मार्च महीने के दौरान 18% से लेकर 59% तक का रिटर्न मिल सकता है। इन शेयरों में गुजरात फ्लोरोकेमिकल, इंडइइंस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हैप्पिएस्ट माइंड टेक्नोलॉजीज, टाटा मोटर्स और अनुपम रसायन शामिल हैं

अपडेटेड Mar 03, 2023 पर 11:23 PM
Story continues below Advertisement
मार्च महीने के पहले तीन दिनों में सेंसेक्स 2 दिन हरे निशान के साथ बंद हुआ है

Top Stock Picks: मार्च महीने की शुरुआत के साथ शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव कुछ थमती दिख रही है। मार्च महीने के पहले तीन दिनों में सेंसेक्स 2 दिन हरे निशान के साथ बंद हुआ है। इस दौरान इसमें कीरब 1.31% की तेजी आई है। इस बीच ब्रोकरेज फर्म केआर चोकसी (KR Choksey) के अपने 6 टॉप पसंदीदा शेयरों की सूची जारी की है। ब्रोकरेज की मानें तो निवेशकों को इन शेयरों में मार्च महीने के दौरान 18% से लेकर 59% तक का रिटर्न मिल सकता है। इन शेयरों में गुजरात फ्लोरोकेमिकल, इंडइइंस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हैप्पिएस्ट माइंड टेक्नोलॉजीज, टाटा मोटर्स और अनुपम रसायन शामिल हैं।

गुजरात फ्लोरोकेमिकल (Gujarat Flourochemcial)

कंपनी भारत का पहला PVDF सोलर फिल्म प्रोजेक्ट्स बना रही है। साथ ही आने वाली तिमाहियों में अपने रेवेन्यू को बढ़ाने के लिए अपने उत्पादन क्षमता को भी बढ़ा रही है। इसे देखते हुए ब्रोकरेज ने गुजरात फ्लूरोकेमिकल्स के शेयर को 5,015 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 59.4% अधिक है।

इंडसइंड बैंक (IndsuInd Bank)


ब्रोकरेज का कहना है कि बैंक अपने क्रेडिट ग्रोथ को बढ़ाने के लिए रिटेल सेगमेंट पर फोकस कर रहा है। साथ ही यह अपने मार्जिन को भी बेहतर बना रहा है। इसे देखते हुए ब्रोकरेज ने इंडसइंड बैंक के शेयर को 1,550 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 40.5% अधिक है।

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)

ब्रोकरेज का कहना है कि बैंक का सभी मोर्चों पर प्रदर्शन अच्छा बना हुआ है और इसकी क्रेडिट ग्रोथ पिछले कुछ सालों से मजबूत बनी हुई है। इसे देखते हुए ब्रोकरेज ने ICICI बैंक के शेयर को 1,175 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 37.9% अधिक है।

यह भी पढ़ें- Adani Shares: अदाणी ग्रुप की आज ₹68,000 करोड़ बढ़ी मार्केट वैल्यू, पिछले 7 महीने की सबसे बड़ी उछाल

हैप्पिएस्ट माइंड टेक्नोलॉजीज (Happiest Mind Technologies)

इस मिडकैप आईटी कंपनी के रेवेन्यू ग्रोथ में देखी जा रही है। साथ ही कंपनी सभी सेगमेंट में नए डील हासिल कर रही है। इसे देखते हुए ब्रोकरेज ने हैप्पिएस्ट माइंड के शेयर को 1,159 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 36.4% अधिक है।

टाटा मोटर्स (Tata Motors)

करीब 7 तिमाही तक लगातार घाटा दर्ज करने के बाद कंपनी ने दिसंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। चिप सप्लाई बेहतर होने और जगुआर लैंड रोवर की बिक्री बढ़ने से आने वाली तिमाहियों में यह प्रदर्शन और बेहतर हो सकता है। इसे देखते हुए ब्रोकरेज ने टाटा मोटर्स के शेयर को 572 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 36.0% अधिक है।

अनुपम रसायन (Anupam Rasayan)

ब्रोकरेज ने कहा कि यह स्पेशियलिटी कंपनी अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ा रही है। साथ ही यह कई नए मॉलीक्यूल को लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा कंपनी का ऑर्डर बुक भी मजबूत दिख रहा है। इसे देखते हुए ब्रोकरेज ने अनुपम रसायन के शेयर को 839 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। यह इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 18.7% अधिक है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।