Get App

आगे बैंकों की क्रेडिट ग्रोथ में थोड़ी नरमी संभव, इन स्टॉक पर लगाए दांव - गुरमीत चड्ढ़ा

बैंकिंग शेयरों पर बात करते हुए गुरमीत चड्ढ़ा ने कहा कि मैं एसबीआई पर पिछले 2-3 सालों से बुलिश है। सरकारी बैंकों में एसबीआई सबसे अच्छा लग रहा है। बैंक का स्ट्रक्चर काफी पॉजिटीव है। एसबीआई का क्रेडिट कॉस्ट प्राइवेट बैंक की तुलना अच्छा है। बैंक की बैलेंसशीट बेहद मजबूत है। एसबीआई में लॉन्ग टर्म के लिहाज से निवेश करने की सलाह होगी। वहीं बैंकिंग शेयर में बैंक ऑफ बडौदा, पीएनबी भी हमारी पसंद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 04, 2023 पर 7:30 AM
आगे  बैंकों की क्रेडिट ग्रोथ में थोड़ी नरमी संभव, इन स्टॉक पर लगाए दांव - गुरमीत चड्ढ़ा
पावर सेक्टर पर बात करते हुए गुरमीत चड्ढ़ा ने कहा कि टाटा पावर में हम पहले से ही काफी बुलिश है और इसमें हमारा काफी लंबे समय से निवेश रहा है।

आगे बैंकों की क्रेडिट ग्रोथ में थोड़ी नरमी रह सकती है। ये कहना है कि Complete Circle के Managing Partner & CIO गुरमीत चड्ढ़ा का। बाजार की आगे की चाल और दिशा पर सीएनबीसी-आवाज से बातचीत में उन्होंने कहा कि फेड की ओर से ब्याज बढ़ाने की रफ्तार घटाने के संकेत मिले है जो बाजार के लिए रिलीफ का काम कर रही है। साथ ही अदाणी ग्रुप के फंड जुटाने से बाजार को राहत मिली है। बैंकिंग शेयरों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं एसबीआई पर पिछले 2-3 सालों से बुलिश है। सरकारी बैंकों में एसबीआई सबसे अच्छा लग रहा है। बैंक का स्ट्रक्चर काफी पॉजिटीव है। एसबीआई का क्रेडिट कॉस्ट प्राइवेट बैंक की तुलना अच्छा है। बैंक की बैलेंसशीट बेहद मजबूत है। एसबीआई में लॉन्ग टर्म के लिहाज से निवेश करने की सलाह होगी। वहीं बैंकिंग शेयर में बैंक ऑफ बडौदा, पीएनबी भी हमारी पसंद है। हालांकि गुरमीत चड्ढ़ा का कहना है कि इकोनॉमी से जुड़े किसी भी निगेटिव खबर को पीएसयू बैंक शेयरों में काफी उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलता है। लिहाजा इस सेक्टर में चुनिंदा स्टॉक्स पर ही दांव लगाने की सलाह होगी।

कौन से शेयर पर लगायें दांव

पावर सेक्टर पर बात करते हुए गुरमीत चड्ढ़ा ने कहा कि टाटा पावर में हम पहले से ही काफी बुलिश है और इसमें हमारा काफी लंबे समय से निवेश रहा है। हालांकि इस स्टॉक में प्राइस करेक्शन भी देखने को मिला है। वहीं इस सेक्टर में हमें कोल इंडिया भी पसंद है। वहीं हाउसिंग सेक्टर में पॉलीकैब भी हमारी पसंदीदा स्टॉक है। वहीं वोल्टास में भी निवेश कर सकते है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें