Get App

बाजार में सुस्ती, हफ्ते के आखिरी सत्र में दायरे में कारोबार

कल की बड़ी गिरावट के बाद आज भी बाजार सुस्त मुड़ में दिखाई दिया।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 07, 2019 पर 3:50 PM
बाजार में सुस्ती, हफ्ते के आखिरी सत्र में दायरे में कारोबार

कल की बड़ी गिरावट के बाद आज भी बाजार सुस्ती के मूड में दिखा। दिनभर एक सीमित दायरे में कारोबार हुआ और आखिरी घंटे लौटी खरीद से बाजार हल्की बढ़त पर बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों में खरीद से बाजार को अच्छा सहारा मिला। सेंसेक्स करीब 86 अंक चढ़कर 40 हजार के नीचे बंद हुआ। वहीं निफ्टी हरे निशान के साथ 11 हजार 800 के पार बंद हुआ।

मिडकैप में 37 प्वाइंट की गिरावट रही और बैंक निफ्टी 200 प्वाइंट की बढ़त के साथ 31 हजार के पार बंद होने में कामयाब रहा। सेक्टर की बात करें तो IT और बैंकिंग में खरीदारी रही। मॉनसून की खबर के चलते फर्टिलाइजर शेयरों में चमक देखने को मिला। वहीं पावर और रियल्टी शेयरों में बिकवाली रही। इसके अलावा फॉर्मा, ऑटो और मेटल शेयरों में दबाव रहा।

दिग्गज शेयरों के साथ ही मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी कमजोरी नजर आई। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.17 फीसदी टूटकर 14906 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं स्मॉल कैप इंडेक्स 0.11 फीसदी टूटकर 14655 के करीब बंद हुआ। तेल-गैस शेयरों में भी कमजोरी हावी रही। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.25 फीसदी टूटकर बंद हुआ है।

पीएसयू बैंकों में कारोबारी के आखिरी घंटों में कमजोरी लौटती दिखी। वहीं प्राइवेट बैंकों में अच्छी खरीदारी आई जिसके चलते बैंक निफ्टी 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ 31066 के स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा। निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.18 फीसदी टूटकर बंद हुआ है। वहीं प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.62 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ है। 

कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 86.18 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 39615.90 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 26.90 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 11870.65 के स्तर पर बंद हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें