Top 4 Intraday Stocks: बाजार में आज कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। निफ्टी हल्की बढ़त के साथ एक छोटी रेंज में बरकरार है। बैंक निफ्टी में करीब 100 प्वाइंट की कमजोरी नजर आई। मिडकैप और स्मॉलकैप भी आज फ्लैट कारोबार करते नजर आये। वहीं INDIA VIX करीब चार परसेंट गिरा। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने डिवीज लैब पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने डेल्हीवरी पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए एचडीएफसी लाइफ पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने मास्टेक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-