Small & Midcap Mantra:इस शुगर स्टॉक ने 2021 में डबल किया मुनाफा, क्या अभी भी इसमें है दम

इस स्टॉक में पिछले 1 साल में 163 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है.

अपडेटेड Jun 17, 2021 पर 9:46 AM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dhampur Sugar Mills 2021 में निवेशको के रडार पर रहा है। 2021 में अब तक इस शेयर ने निवेशकों का मुनाफा दोगुना कर दिया है जबकि निफ्टी ने इसी अवधि में 13 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

    इस स्टॉक में पिछले 1 साल में 163 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है जबकि इसी अवधि में निफ्टी में 61 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। ये स्टॉक स्मॉलकैप इंडेक्स का हिस्सा है जिसमें पिछले 1 साल में 113 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

    9 जून 2021 को 369.45 रुपये क 52 वीक हाई छूने के बाद ये शेयर नैरो रेंज में कारोबार कर रहा है। बाजार दिग्गजों का कहना है कि निचले स्तरों पर इस शेयर में फिर खरीदारी देखने को मिल सकती है। टेक्निकल इंडिकेटरों से भी संकेत मिल रहा है कि यह स्टॉक एक बार फिर अपना 52 वीक हाई बनाने की कागार पर है।

    जानकारों का कहना है कि इस शेयर में करेंट लेवल पर या किसी गिरावट की स्थिति में  खरीदारी की जानी चाहिए। इसके लिए 450-500 रुपये का लक्ष्य रखें।

    Dhampur Sugar Mills भारत की एक अग्रणी इंट्रीगेटेडड शुगर बनाने वाली कंपनी है। कंपनी शुगर के अलावा रिन्यूएबल पावर, एल्कोहल आधारित केमिकल्स और बॉयोफर्टिलाइजर का भी कारोबार करती है।

    Sanctum Wealth Management के आशिष चतुरमोहता का कहना है कि टेक्निकल फ्रंट पर इस स्टॉक ने डब्ल्यू के आकार का पैटर्न बना लिया है जो एक बॉटमिंग आउट पैटर्न है। डब्ल्यू  आकार का पैटर्न किसी टेक्निकल एक्सपर्ट के लिए काफी अहम होता है जो स्टॉक में बुलिश पैटर्न की ओर संकेत करता है।


    उन्होंने आगे कहा कि अभी इस स्टॉक में आगे और भी बढ़त देखने को मिल सकती है। उन्होंने आगे कहा कि इस स्टॉक में 310 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 450-500 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जानी चाहिए।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।