स्मॉल कैप स्टॉक क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज लिमिटेड (Krystal Integrated) के शेयरों में आज 26 नवंबर को 5 फीसदी तक की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 3.85 फीसदी की बढ़त के साथ 775.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, कंपनी ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) से ₹106.3 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने की घोषणा की है। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1082.90 करोड़ रुपये हो गया।
