भारी उठापटक के बीच स्मॉल कैप शेयरों ने दिखाया दम, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

हफ्ते के आखिरी दौर में बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल में आई नरमी और आरबीआई की पॉलिसी ने बाजार की रिकवरी में हेल्प की। इस हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 0.25 फीसदी या 167.22 अंक बढ़कर 65,995.63 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 15.2 अंक बढ़कर 19653.50 पर बंद हुआ। बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में 0.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, बीएसई मिड-कैप इंडेक्स में 0.8 फीसदी की गिरावट आई और बीएसई लार्ज-कैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ

अपडेटेड Oct 07, 2023 पर 11:36 AM
डेली चार्ट पर निफ्टी हरे रंग में बंद हुआ है और इसने ड्रैगनफ्लाई डोजी पैटर्न का गठन किया है। ये एक तेजी वाला पैटर्न है। उम्मीद है कि यह पुलबैक 19778-19800 तक जारी रहेगा

6 सितंबर को खत्म हुए एक दिन छोटे कारोबारी हफ्ते में भारतीय बाजार सपाट बंद हुए। मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की एग्रेसिव बिक्री ने बाजार पर दबाव बनाया। ग्लोबल बॉन्ड यील्ड में बढ़त, डॉलर में मजबूती और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने हफ्ते के शुरुआती दिनों में मूड खराब किया था। लेकिन हफ्ते के आखिरी दौर में बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल में आई नरमी और आरबीआई की पॉलिसी से बाजार की रिकवरी में मदद मिली। इस हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 0.25 फीसदी या 167.22 अंक बढ़कर 65,995.63 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 15.2 अंक बढ़कर 19653.50 पर बंद हुआ।

बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में 0.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, बीएसई मिड-कैप इंडेक्स में 0.8 फीसदी की गिरावट आई और बीएसई लार्ज-कैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो बीएसई रियल्टी इंडेक्स में 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, बीएसई आईटी इंडेक्स में 1.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, बीएसई कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि बीएसई पावर इंडेक्स में 2.5 फीसदी की गिरावट आई, बीएसई मेटल इंडेक्स में 2.3 फीसदी की गिरावट आई और बीएसई टेलीकॉम इंडेक्स में 2 फीसदी की गिरावट आई।

बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में 0.8 फीसदी की बढ़त हुई, जिसमें वास्कॉन इंजीनियर्स, सास्केन टेक्नोलॉजीज, भागीराध केमिकल्स एंड इंडस्ट्रीज, ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, राघव प्रोडक्टिविटी एन्हांसर और गुड लक इंडिया में 20 फीसदी तक की बढ़त हुई। दूसरी ओर, महानगर टेलीफोन निगम, डीसीएम श्रीराम इंडस्ट्रीज, आरती फार्मालैब्स, स्टील एक्सचेंज इंडिया, जीई टीएंडडी इंडिया, सैट इंडस्ट्रीज, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस और कल्याणी स्टील्स में 7-9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।


अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि डेली चार्ट पर निफ्टी हरे रंग में बंद हुआ है और इसने ड्रैगनफ्लाई डोजी पैटर्न का गठन किया है। ये एक तेजी वाला पैटर्न है। उम्मीद है कि यह पुलबैक 19778-19800 तक जारी रहेगा। अगर निफ्टी में 19530-19580 की ओर कोई गिरावट आती है तो इसे खरीदारी के मौके के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

Weekly Top Picks: एक्सपर्ट्स ने बताया इन 6 स्टॉक्स में अभी भी बाकी है दम, निवेश कर कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली के बावजूद निफ्टी इस हफ्ते हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। अब जब तक निफ्टी 19500 के अहम सपोर्ट के ऊपर बना रहता है तब तक बाजार का सेंटीमेंट पॉजिटव बना रहेगा। क्योंकि इस लेवल पर पुट राइटर्स से मजबूत सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 19750-19800 पर सपोर्ट है। जब तक निफ्टी 19500 के ऊपर टिका रहता है तब तक इसमें गिरावट पर खऱीद की रणनीति कारगर रहेगी।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।