Weekly Top Picks: एक्सपर्ट्स ने बताया इन 6 स्टॉक्स में अभी भी बाकी है दम, निवेश कर कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा

Weekly Top Picks: गौरांग शाह का कहना है कि बाजार को उम्मीद है कि पहली तिमाही के नतीजों के मुकाबले दूसरी तिमाही के नतीजे बेहतर रह सकते है। हालांकि कुछ सेक्टर में दबाव रह सकता है। मेरा मानना है कि प्राइवेट सेक्टर और पीएसयू सेक्टर की बैंक, एनबीएफसी सेक्टर के नतीजे बेहतर आने की उम्मीद है। एफएमसीजी सेक्टर मांग को लेकर , त्योहारी सीजन के चलते बेहतर प्रदर्शन करते नजर आए

अपडेटेड Oct 07, 2023 पर 4:47 PM
धर्मेंश कांत का कहना है कि दूसरी तिमाही में कंपनियों के नतीजे बेहतर आने की उम्मीद है। खासकर BFSI स्पेस में आगे अच्छी तेजी देखने को मिली।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Weekly Top Picks:06 अक्टूबर को खत्म हुए हफ्ते में बाजार बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा। बीते हफ्ते सेंसेक्स 0.25 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी में 0.08 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। इस बीच बैंक निफ्टी में गिरावट रही । बीते हफ्ते बैंक निफ्टी 0.50 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ जबकि मिडकैप इंडेक्स 0.62 फीसदी गिरा। ऐसे में अब अगले हफ्ते बाजार कैसे रिएक्ट करेगा । आइए जानते है कि मार्केट एक्सपर्ट्स की क्या राय है।

    जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेस के गौरांग शाह का कहना है कि बाजार को उम्मीद है कि पहली तिमाही के नतीजों के मुकाबले दूसरी तिमाही के नतीजे बेहतर रह सकते है। हालांकि कुछ सेक्टर में दबाव रह सकता है। मेरा मानना है कि प्राइवेट सेक्टर और पीएसयू सेक्टर की बैंक, एनबीएफसी सेक्टर के नतीजे बेहतर आने की उम्मीद है। एफएमसीजी सेक्टर मांग को लेकर , त्योहारी सीजन के चलते बेहतर प्रदर्शन करते नजर आए। वहीं सीमेंट, ऑटो सेक्टर भी दूसरी तिमाही में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।

    चोला सिक्योरिटीज के हेड इक्विटी धर्मेंश कांत का कहना है कि दूसरी तिमाही में कंपनियों के नतीजे बेहतर आने की उम्मीद है। खासकर BFSI स्पेस में आगे अच्छी तेजी देखने को मिली। वहीं बैंकिंग, इंफ्रा स्पेस, ऑटो, सीमेंट, ऑटो एंसिलरी के दूसरी तिमाही के नतीजे अच्छे रहने की उम्मीद है। वहीं आईटी सेक्टर थोड़ा निराश कर सकते है।

    धर्मेंश कांत की पसंद


    Dabur India- एफएमसीजी सेक्टर को लेकर चुनौतियां बनी हुई है। हालांकि Q2 में सिंगल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ की उम्मीद बनी हुई है। आगे एफएमसीजी सेक्टर का मार्जिन स्टेबल रह सकता है। सेक्टर की प्रॉफिट ग्रोथ आगे सिंगल डिजिट में रह सकती है। रूरल इंडिया और सेबी अर्बन इंडिया में थोड़ी दिक्कत देखने को मिली । Dabur India ने कहा है कि उसके बिक्री में हाई सिंगल डिजिट ग्रोथ देखने को मिल सकती है।  सर्दियों में कंपनी के प्रोडक्ट की डिमांड ज्यादा रहती है। Q2 में कंपनी 20-25 फीसदी का मार्जिन दे सकती है। लिहाजा एफएमसीजी सेक्टर में हमें डाबर इंडिया का स्टॉक पसंद है।  इस स्टॉक में 610 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। और इस स्ट़ॉक को अपने पोर्टफोलियो में भी जगह दे सकते है।

    LTI Mindtree- मर्जर के बाद स्टॉक में काफी अच्छी तेजी आई। बड़े कंपनियों में यहीं एक कंपनी ऐसी थी जिसने पहली तिमाही में बेहतर प्रदर्शन किया। पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ग्रोथ, प्रॉफिट मार्जिन और ROE में सुधार देखने को मिला। इस स्टॉक में खरीदारी की राय होगी। LTI Mindtree हमारे टॉप पिक्स के लिस्ट में शामिल है। Q2 नतीजों के पहले यह शेयर 5700 रुपये का लक्ष्य दिखा सकता है।

    Aurobindo Pharma- फार्मा सेक्टर का वैल्यूएशन बढ़ा है लेकिन इस सेक्टर में 10-15 फीसदी की रीरेटिंग संभव है। Q2 में फार्मा सेक्टर के रेवेन्यू, प्रॉफिट में करीब 15 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिलेगी। इस सेक्टर में Aurobindo Pharma हमें पसंद आ रही है। इस स्टॉक में पिछले 3-4 तिमाहियों से सुधार देखने को मिल रहा है । आने वाले दिनों में कंपनी 20-21 फीसदी मार्जिन पर स्टेल हो सकती है। लिहाजा इस स्टॉक में 1040 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।

    चुनिंदा NBFC में आगे बन सकता है पैसा, इस बार Q2 में IT से ज्यादा उम्मीदें नहीं - नवीन कुलकर्णी

    गौरांग शाह की पसंद

    Axis Bank- Q2 में बैकिंग सेक्टर अच्छा करते नजर आ सकते है। कोविड -19 के बाद क्रेडिट डिमांड में काफी बढ़ी है जिसके चलते बैंकों की CASA रेशियो, नेट इंटररेस्ट इनकम और मार्जिन में सुधार, बैंकों की प्रोविजनिंग में सुधार देखने को मिला। बैंकिंग सेक्टर में Axis Bank हमें पसंद आ रहा है। आने वाले तिमाही में यह बैंक अच्छा प्रदर्शन करता नजर आएगा। लिहाजा इसमें खरीदारी की राय होगी।

    Tata Motors- गौरांग शाह का कहना है कि चिप/ सेमीकंडक्टर और सप्लाई को लेकर समस्या हल हुई है। नए लॉन्च से ऑटो सेक्टर में डिमांड बढ़ी है। सरकार ने भारत देश को ऑटो मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाने का विचार रखा है। ये सभी बाते ऑटो सेक्टर को काफी सकारात्मक बनाते है। लिहाजा इस सेक्टर में टाटा मोटर्स पर दांव लगाने की सलाह होगी।

    JSW Steel- मेटल सेक्टर में घरेलू स्तर पर भी डिमांड नजर आ सकती है। ग्लोबल इकोनॉमी में सुधार से इस सेक्टर को फायदा मिलेगा। मेटल सेक्टर में हमारी पसंद JSW Steel है। इस शेयर में खरीदारी करने की सलाह होगी।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।