Brightcom Group Shares: ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड ने अब डिफेंस सेक्टर में भी उतरने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने शुक्रवार 15 अगस्त को ‘ब्राइटकॉम डिफेंस’ नाम से एक नया डिफेंस डिवीजन लॉन्च करने की घोषणा की। यह डिवीजन अगली पीढ़ी के एयरोस्पेस इंटेलिजेंस और ऑटोनॉमस एरियल डिफेंस सॉफ्टवेयर के विकास पर फोकस रहेगा। कंपनी के बोर्ड ने इस डिफेंस डिवीजन के गठन को मंजूरी दी है। कंपनी ने बताया कि उसका मकसद तेजी से बढ़ रहे एयरोस्पेस इंटेलिजेंस और ऑटोनॉमस डिफेंस सॉल्यूशंस बाजार में मौजूद अवसरों का लाभ उठाना है।
