बाजार में छोटों का बड़ा कमाल दिख रहा है। आज स्मॉलकैप इंडेक्स ने रिकॉर्ड स्तर छुआ। नवंबर के निचले स्तरों से शानदार रिकवरी देखने को मिली है। स्माॉलकैप शेयरों के पूरे एक्शन को समझाने के लिए आइए इनसे जुड़े आंकड़ों पर डालते हैं एक नजर। छोटों की बड़ी छलांग पर नजर डालें तो स्मॉलकैप इंडेक्स 6 सितंबर 2024 के बाद रिकॉर्ड स्तरों पर है।
नवंबर के निचले स्तरों से 13 फीसदी की रिकवरी
स्मॉलकैप में नवंबर के निचले स्तरों से 13 फीसदी की रिकवरी आई है। स्मॉलकैप इंडेक्स का नवंबर का लो 17367 है। वहीं आज ये 13 फीसदी की रिकवरी के साथ 19664 के स्तर पर दिख रहा है।
इंडेक्स के 100 में से 15 शेयर 20 फीसदी से ज्यादा ऊपर
स्मॉलकैप में 18 नवंबर से रिकवरी आनी शुरू हुई है। आज इस इंडेक्स के 100 में से 15 शेयर 20 फीसदी से ज्यादा ऊपर हैं। वहीं, 100 में से 48 शेयर 10-20 फीसदी तक ऊपर हैं। 18 नवंबर से आई रिकवरी में स्वॉन एनर्जी अब तक 34 फीसदी भागा है। वहीं, एंजेल वन में 28 फीसदी। CDSL में 27 फीसदी, गार्डनरीच में 26 फीसदी और त्रिवेणी टर्बाइन में 24 फीसदी की तेजी आई है।
स्मॉलकैप: रेलवे में बुलेट रफ्तार
स्मॉलकैप इस अवधि में स्मॉलकैप रेलवे शेयर तो बुलेट की रफ्तार से भागे हैं। जुपिटर वैगन में 28 फीसदी तो इरकॉन में 27 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। इसी तरह HBL पावर 26 फीसदी तो रेलटेल 24 फीसदी भागा है।
स्मॉलकैप: इनका नहीं चला जादू
लेकिन स्मॉलकैप के कुछ ऐसे शेयर रहे हैं जिनका इस तेजी में जादू नहीं चल पाया है। 18 नवंबर से अब तक की चाल पर नजर डालें तो इस अवधि में एजिस लॉजिस्टिक में 8 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, अंबर एंटरप्राइजेज 7 फीसदी टूटा है। इस अवधि में सिग्नेचर ग्लोबल में 5 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, HFCL 2 फीसदी टूटा है।
आज कैसी रही स्मॉल और मिडकैप की चाल
बाजार की आज की चाल पर नजर डालें तो आज लगातार चौथे दिन कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। हल्की बढ़त के साथ निफ्टी 24650 के करीब है। वहीं बैंक निफ्टी पर हल्का दबाव। लेकिन स्मॉलकैप इंडेक्स नए शिखर पर पहुंच गया है। मिडकैप में भी रौनक। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 4 फीसदी गिरा है। ये तेजड़ियों के लिए एक अच्छी खबर है।
रेलवे शेयरों में आज जोरदार तेजी है। 5 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ IRFC वायदा का टॉप गेनर बना है। वहीं ज्यूपिटर वैगन 13 फीसदी दौड़ा है। कवच सिस्टम का ऑर्डर मिलने से कार्नेक्स में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। वहीं टीटागढ़, RVNL, टेक्सरेल, रेलटेल में भी रौनक देखने को मिली है।