SMC Global के सीईओ ने कहा, चीन में स्लोडाउन से इंडिया को फायदा, PSU बैंकों के शेयर करेंगे मालामाल

गर्ग ने कहा कि इंडियन इकोनॉमी (Indian Economy) की ग्रोथ आगे भी सबसे ज्यादा बनी रहेगी। इंडिया में पूंजी की आवक भी दूसरे देशों के मुकाबले ज्यादा होगी। दूसरे देशों के मुकाबले इंडिया में अब भी इनफ्लेशन कम है

अपडेटेड Oct 26, 2022 पर 4:30 PM
एसएमसी ग्लोबल के सीईओ ने कहा कि मार्केट की नजरें केंद्रीय बैंकों पर होंगी। बाजार पर इसका असर दिखेगा। कुछ समय के लिए बाजार में उतार-चढ़ाव दिख सकता है।

अगर आप शानदार रिटर्न वाले शेयरों की तलाश में हैं तो सरकारी बैंकों (PSU Banks) के स्टॉक्स में निवेश कर सकते हैं। यह कहना है कि SMC Global Securities के डायरेक्टर एवं सीईओ अजय गर्ग (Ajay Garg) का। उन्होंने यह भी कहा कि चीन की इकोनॉमी (Economic Slowdown in China) में स्लोडाउन इंडिया के लिए वरदान है। मनीकंट्रोल से बातचीत में गर्ग ने मार्केट से लेकर इकोनॉमी तक के बारे में खुलकर चर्चा की।

गर्ग ने कहा कि इंडियन इकोनॉमी (Indian Economy) की ग्रोथ आगे भी सबसे ज्यादा बनी रहेगी। इंडिया में पूंजी की आवक भी दूसरे देशों के मुकाबले ज्यादा होगी। दूसरे देशों के मुकाबले इंडिया में अब भी इनफ्लेशन कम है। उधर, कंपनियों की कमाई की ग्रोथ भी अच्छी बनी हुई है। इससे विदेशी संस्थागत निवेशक का भरोसा इंडियन मार्केट पर बना रहेगा।

यह भी पढ़ें : Mutual Funds में सिर्फ 15 साल निवेश से आप बन सकते हैं करोड़पति, जानिए कैसे


एसएमसी ग्लोबल के सीईओ ने कहा कि मार्केट की नजरें केंद्रीय बैंकों पर होंगी। बाजार पर इसका असर दिखेगा। कुछ समय के लिए बाजार में उतार-चढ़ाव दिख सकता है। वैल्यूएशंस अट्रैक्टिव लेवल पर है। बिजनेस आउटलुक में सुधार दिख रहा है। ऐसे में निवेशकों को पीएसयू बैंकों में अपना निवेश बनाए रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक के साथ ही दूसरे देशों के केंद्रीय बैंकों के इंटरेस्ट रेट बढ़ाने से ग्लोबल इकोनॉमी में मंदी के हालात बन गए हैं। इससे मेटल और कमोडिटी की कीमतें अपने उच्चतम स्तर से नीचे आई हैं। क्रूड का प्राइस 120 डॉलर प्रति बैरल से गिरकर करीब 80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। पिछले छह महीने में घरेलू बाजार में स्टील की कीमतें करीब 40 फीसदी गिर चुकी हैं।

विदेशी संस्थागत निवेशकों के चीन की जगह इंडिया में निवेश करने करने की संभावनाओं के बारे में पूछने पर गर्ग ने कहा कि चीन में स्लोडाउन इंडिया की इकोनॉमी के लिए वरदान है। विदेशी संस्थागत निवेशक चीन में अनिश्चितता की वजह से इंडियन ग्रोथ स्टोरी पर अब ज्यादा भरोसा कर रहे हैं। आने वाले समय में भी इंडिया की जीडीपी ग्रोथ सबसे ज्यादा रहेगी। इससे यहां पूंजी निवेश जारी रहेगा।

गर्ग ने बताया कि आरबीआई और सरकार बैंकों की बैलेंसशीट को साफसुथरा बनाने की कोशिश कर रही हैं। इससे बैंकों को नई जिंदगी मिली है। कई बैंकों के शेयर अट्रैक्टिव वैल्यूएशंस पर आ गए हैं। ऐसे में इनमें निवेश के शानदार मौके नजर आते हैं। पीएसयू बैंकों का नेट इंटरेस्ट मार्जिन बढ़ा है। रिटर्न ऑन इक्विटी में भी सुधार आया है। इसलिए निवेशकों को पीएसयू बैंकों के शेयरों में निवेश बनाए रखने की सलाह है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।