SML Isuzu कंपनी पर Mahindra की नजर, खरीद सकती है प्रमोटर की पूरी हिस्सेदारी, शेयर 5% उछले

एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) एक भारतीय कंपनी है, जो हल्के और मीडियम साइज के कमर्शियल व्हीकल बनाती है। अब महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) इस कंपनी को खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिंद्रा इस कंपनी में प्रमोटरों की पूरी हिस्सेदारी को खरीदने के लिए बातचीत कर रही है

अपडेटेड Mar 24, 2025 पर 2:49 PM
Story continues below Advertisement
SML Isuzu के शेयरों में आज 24 मार्च को 5% तक की जोरदार तेजी देखने को मिली

एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) एक भारतीय कंपनी है, जो हल्के और मीडियम साइज के कमर्शियल व्हीकल बनाती है। अब महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) इस कंपनी को खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। हमारे सहयोगी CNBC-आवाज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिंद्रा इस कंपनी में प्रमोटरों की पूरी हिस्सेदारी को खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। इस डील से M&M को ट्रक और बस सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत करने में मदद मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, M&M की नजर SML Isuzu के शेयरों को 1,400 से 1,500 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदने की है।

इस खबर के बाद SML Isuzu के शेयरों में आज 24 मार्च को शानदार तेजी देखने को मिली। दोपहर 1:05 बजे के करीब, SML इसुजु के शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 1,732 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इस शेयर का मौजूदा मार्केट कैप 2,500 करोड़ रुपये है। इसका 52-वीक हाई 2405 रुपये है और इसका 52-वीक लो 1,028 रुपये है।

वहीं इसके उलट M&M के शेयरों में 1.5% की गिरावट देखी गई और यह 2,759 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था।


रिपोर्ट M&M का बोर्ड इस सप्तात होने वाली एक बैठक में SML Isuzu में प्रमोटर हिस्सेदारी को खरीदने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। हालांकि, M&M ने इस खबर पर कोई आधिकारिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

दिसंबर तिमाही के अंत में, प्रमोटर सुमितोमो कॉरपोरेशन के पास SML Isuzu में 43.96 फीसदी हिस्सेदारी थी। वहीं इसुजु मोटर्स के पास 15% हिस्सेदारी है।

CNBC-TV18 ने इससे पहले जून 2023 में एक रिपोर्ट में बताया था कि जापानी कंपनी सुमितोमो कॉरपोरेशन अपनी भारतीय इकाई से बाहर निकलना चाहती है और JBM ऑटो इसकी हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही है।

SML Isuzu की गिरती कमाई

हालिया दिसंबर तिमाही में SML Isuzu का शुद्ध मुनाफा 80.22 फीसदी गिरकर 53 लाख रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी 2.68 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। कंपनी का रेवेन्यू भी इसी दौरान 14.07% घटकर 331.80 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 386.13 करोड़ रुपये रहा था।

यह भी पढ़ें- Stock Markets: शेयर बाजार लगातार छठे दिन गुलजार, सेंसेक्स 1000 अंक उछला, इन 5 कारणों से आई बड़ी तेजी

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।