शेयर बाजार लगातार छठे दिन गुलजार, सेंसेक्स 1,078 अंक उछला, इन 5 कारणों से आई बड़ी तेजी

Share Market Rally: भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार 24 मार्च को लगातार छठे दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों शुरुआती कारोबार में 1 फीसदी से अधिक उछल गए। विदेशी निवेशकों की ओर से बाजार में पैसा डालने और बैकिंग शेयरों में भारी खरीदारी से निवेशकों का जोश हाई दिखा। कारोबार के अंत, सेंसेक्स 1,078.88 अंक या 1.4 प्रतिशत बढ़कर 77,984.38 अंक पर बंद हुआ

अपडेटेड Mar 24, 2025 पर 5:27 PM
Story continues below Advertisement
Stock Market में लगातार छठवें दिन उछाल: सेंसेक्स 900 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,600 के पार

Share Market Rally: भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार 24 मार्च को लगातार छठे दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों शुरुआती कारोबार में 1 फीसदी से अधिक उछल गए। विदेशी निवेशकों की ओर से बाजार में पैसा डालने और बैकिंग शेयरों में भारी खरीदारी से निवेशकों का जोश हाई दिखा। कारोबार के अंत, सेंसेक्स 1,078.88 अंक या 1.4 प्रतिशत बढ़कर 77,984.38 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 323.55 अंक या 1.39 प्रतिशत बढ़कर 23,673.95 के स्तर पर पहुंच गया। कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, SBI, टेक महिंद्रा और पावर ग्रिड जैसे स्टॉक्स 4.5% तक उछल गए।

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शेयर बाजार की इस तेजी के पीछे 5 प्रमुख कारण रहे-

1. विदेशी निवेशकों की जबरदस्त वापसी

विदेशी निवेशक एक बार फिर शेयर बाजार में लौटते दिखाई दे रहे हैं। शुक्रवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने 7,470.36 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। हालांकि इसका मुख्य कारण FTSE इंडेक्स में हुआ बदलाव रहा। इसके साथ ही विदेशी निवेशकों की ओर से अक्टूबर 2024 से जारी बिकवाली का दौर अब थमता दिख रहा है। इससे निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत हुआ है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट, वीके विजयकुमार ने कहा, "FPI की बिकवाली रुकने, रुपये में मजबूती, महंगाई में कमी और भारतीय इकोनॉमी की मजबूती से बाजार में आत्मविश्वास लौटा है।"


2. डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया

भारतीय रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर 85.86 के स्तर पर पहुंचा। कमजोर डॉलर और घरेलू बाजार में मजबूत निवेश से रुपये को सपोर्ट मिला।

3. मजबूत ग्लोबल संकेत

अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती से भारतीय बाजार को भी बढ़त मिली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संभावित टेरिफ को लेकर सलेक्टिव अप्रोच अपनाने का संकेत दिया है। ट्रंप सिर्फ उन देशों को टारगेट कर सकते हैं, जिनका अमेरिका के साथ व्यापार सरप्लस है। इस संकेत के बाद अमेरिकी शेयरों के फ्यूचर्स में तेजी आई। सुबह करीब 10 बजे, डॉव फ्यूचर्स 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। इससे पहले शुक्रवार को S&P 500 इंडेक्स और डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.1 प्रतिशत की तेजी देखी गई। वहीं नैस्डैक कंपोजिट 0.5 प्रतिशत उछल गया। निवेशक अब संभावित टैरिफ से जुड़ी संभावित एक्शन के लिए 2 अप्रैल की समयसीमा पर नजर बनाए हुए हैं।

4. बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त उछाल

शेयर बाजार में आज की तेजी की अगुआई बैंकिंग शेयरों ने कीी। Nifty Bank इंडेक्स 1,000 अंकों की छलांग लगाकर कारोबार के दौरान 51,635 के स्तर तक पहुंच गया। कोटक महिंद्रा बैंक, केनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के शेयरों में सबसे अधिक 3 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। निफ्टी बैंक अब अपने 54,500 के ऑल टाइम हाई से करीब 5-6 प्रतिशत दूर हैं।

चॉइस ब्रोकिंग के डेरिवेटिव एनालिस्ट, हार्दिक मतालिया ने कहा, "अगर निफ्टी बैंक 50,500 के ऊपर बना रहता है, तो इसमें और मजबूती देखने को मिल सकती है।इसके लिए प्रमुख रेसिस्टेंस 51,000 और 51,750 पर है, जबकि नीचे की ओर से 49,700-49,000 के स्तर पर मजबूत सपोर्ट दिख रहा है।"

5. निवेशकों के सेंटीमेंट में सुधार

सेंसेक्स में पिछले हफ्ते 3,076.6 अंक या 4.16 प्रतिशत की शानदार तेजी देखने को मिली थी। वहीं निफ्टी भी करीब 953.2 अंक या 4.25 प्रतिशत तक उछल गया था। इसके चलते निवेशकों के सेंटीमेंट में सुधार देखने को मिला है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड (वेल्थ मैनेजमेंट) सिद्धार्थ खेमका ने कहा, "FII की वापसी, आकर्षक वैल्यूएशन और बेहतर आर्थिकों आंकड़ों के चलते शेयर मार्केट में आगे भी तेजी जारी रह सकती है।"

टेक्निकल आउटलुक: आगे क्या?

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ मार्केट स्ट्रैटजिस्ट आनंद जेम्स ने कहा, "निफ्टी ने पिछले सप्ताह 23,450-23,807 के स्तर के पहले चरण को लगभग पूरा कर लिया है। सूचकांक अब लगातार तीसरे दिनों के लिए ऊपरी बोलिंगर बैंड से ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि, निफ्टी 50 शेयरों में से 60 प्रतिशत अभी भी अपने ऊपरी बैंड से ऊपर कारोबार नहीं कर रहे हैं, जो रैली में नई अगुआई के उभरने की गुंजाइश का संकेत देता है।" उन्होंने कहा कि अगर इंडेक्स 23,450 से ऊपर बना रहता है, तो तेजी जारी रह सकती है। वहीं 23,300 से नीचे गिरने पर 23,160 तक का करेक्शन संभव है।

यह भी पढ़ें- Stock Market: इन 8 कंपनियों के 20 करोड़ शेयर बिकने के लिए तैयार, आज से खत्म हुआ लॉक-इन

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।