जैन के मुताबिक, बीकाजी फूड्स के शेयरों को खरीदकर मीडियम से लॉन्ग टर्म के लिए होल्ड किया जा सकता है। प्रॉफिटमार्ट सिक्योरिटीज में रिसर्च हेड अविनाश जी. के मुताबिक, फेस्टिव सीजन नजदीक है और ऐसे में ये स्टॉक फोकस में बने रहेंगे, क्योंकि इस सीजन में उनका बिजनेस बढ़ने की उम्मीद रहती है। उन्होंने कहा, 'फेस्टिवल सीजन के दौरान इन कंपनियों के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल गिफ्त देने के लिए किया जाता है। लिहाजा, शेयर बाजार को इन FMCG स्नैक कंपनियों से बेहतर तिमाही नतीजों की उम्मीद है। लिहाजा, इन स्टॉक्स को मीडिया से लॉन्ग टर्म के दौरान होल्ड किया जा सकता है।' सरकार ने नमकीन की कुछ कैटगरी पर जीएसटी रेट में कटौती की है, जबकि कई कैटगरी की नमकीन पर पहले से गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स कम है। सरकार के फैसले से जिन कंपनियों पर असर होा, उनमें बीकाजी फूड्स, प्रताप स्नैक्स और गोपाल स्नैक्स प्रमुख हैं।