सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया के शेयरों में आज 21 मई को 5 फीसदी तक की तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 3.10 फीसदी की बढ़त के साथ 9239.80 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इंट्राडे में स्टॉक ने 9499.95 रुपये के अपने 52-वीक हाई को छू लिया। दरअसल, डिफेंस कंपनी ने FY24 की चौथी तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं। कंपनी ने इस अवधि में अपना अब तक का सबसे अधिक नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। यही वजह है कि कंपनी के शेयरों में आज जमकर खरीदारी हो रही है। इस तेजी के साथ सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया का मार्केट कैप बढ़कर 83,611 करोड़ रुपये हो गया है।
