Solar Industries share price : दक्षिण अफ्रीका में बड़ी डील के बाद आज सोलार इंडस्ट्रीज में तगड़ा एक्सिडेंट हुआ है। सोलार इंडस्ट्रीज ने बड़ी शॉपिंग की है। इसने दक्षिण अफ्रीका की कंपनी ओम्निया होल्डिंग्स (Omnia) को करीब 13000 करोड़ में खरीदनें की जानकारी दी है। हालांकि इस खबर के बाद यह शेयर 12 फीसदी टूट गया है। बाजार को यह डील पसंद नहीं आई है। यह डील कैश में होनी है। कंपनी ने यह सौदा वित्त वर्ष 2026 की आय के 1 गुना के वैल्युएशन पर किया है। इस डील के 2027 के मध्य तक पूरे होने की उम्मीद है। Omnia का एग्री,माइनिंग और केमिकल्स सेक्टर में कारोबार है।
सोलर इंडस्ट्रीज क्यों टूटा?
डील का फंडिंग स्ट्रक्चर अभी साफ नहीं है। कंपनी का ग्रॉस डेट करीब 1470 करोड़ रुपए है। वहीं, इसके पास कैश करीब 730 करोड़ रुपए ही हैं। कंपनी पर नेट कर्ज करीब 730 करोड़ रुपए है। हालांकि मौजूदा लेवरेज अभी कंफर्टेबल लेवल पर है। लेकिन Omnia डील की फंडिंग मिक्स पर तस्वीर साफ नहीं है। अगर डील 100% डेट फंडेड हुई तो सालाना ब्याज खर्च 1100-1200 करोड़ रुपए तक होगा। ब्याज खर्च Omnia के 750 करोड़ रुपए मुनाफे के योगदान से भी ज्यादा है। ऐसे में EPS डायल्यूशन का खतरा है। निवेशकों की चिंता है क डील से कमाई बढ़ने से पहले ब्याज का बोझ बढ़ सकता है। इसी वजह से आज इस शेयर में भारी बिकवाली आई है।
सोलर: कॉनकॉल की बड़ी बातें
इस बीच कंपनी की कॉनकॉल में कहा गया है कि इस डील की फंडिंग कंपनी के अपने स्रोतों और लॉन्ग-टर्म डेट से होगी। Omnia हर साल 11 करोड़ डॉलर कैश जनरेट करती है। कर्ज नेट EBITDA के 2 गुना से ज्यादा नहीं होगा। कर्ज दोनों कंपनियों के बैलेंसशीट में शामिल होगा। 2 गुना का डेट-टू-EBITDA कंफर्टेबल होगा। वैल्यू एडेड सर्विसेज से मार्जिन में लगातार सुधार होगा। डिफेंस सेगमेंट पर 12,000 करोड़ रुपए के खर्च की योजना है।
सोलर इंडस्ट्रीज: FY28 का गाइडेंस
कंपनी ने कहा है कि वित्त वर्ष 2028 में कंपनी की आय 32,000 करोड़ रुपए रह सकती है। वहीं,EBITDA 7,000 करोड़ रुपए पर रह सकती है। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 3,500 करोड़ रुपए और कर्ज 7000 करोड़ रुपए रह सकता है। इस अधिग्रहण से कंपनी को ग्लोबल विस्फोटक और माइनिंग सॉल्यूशन देने वाली लीडिंग कंपनी बनने के अपने लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी। साथ ही इससे अफ्रीका और दूसरे विदेशी बाजारों में उसका दायरा बढ़ेगा,बाज़ार तक पहुच बेहतर होगी और प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता बढ़ेगी।
गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि इस डील से कंपनी को रणनीतिक फ़ायदा मिलेगा। इस ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी के लिए खरीदारी की रेटिंग देते हुए इसका टारगेट प्राइस ₹26,550 तय किया है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर का क्लोजिंग प्राइस ₹2,290 था,जिसके हिसाब से इसमें लगभग 19% की बढ़त की गुंजाइश है। ब्रोकरेज का कहना है कि इस प्रस्तावित अधिग्रहण से सोलर को दक्षिण अफ़्रीका की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक तक पहुंच मिलेगी और कमर्शियल एक्सप्लोसिव और ब्लास्टिंग सॉल्यूशंस के लिए एक ग्लोबल प्लेटफ़ॉर्म तैयार होगा।
गोल्डमैन को इस डील में रणनीतिक फ़ायदा नज़र आता है। इसकी वजह ओम्निया के इंटीग्रेटेड माइनिंग बिज़नेस और सोलर के मौजूदा दक्षिण अफ़्रीकी ऑपरेशन्स के बीच तालमेल है। उसे उम्मीद है कि इस डील से सोलर इंडस्ट्रीज को ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया में अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी,साथ ही ओम्निया के नेटवर्क के ज़रिए कनाडा और ब्राज़ील जैसे नए बाज़ारों में भी एंट्री करने का मौका मिलेगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।