IT शेयरों में अभी बाकी है दम, टीसीएस-परसिस्टेंट सिस्टम्स और एचसीएल टेक करेंगे सेक्टर की लीडरशिप

राजेश पालवीय ने कहा कि डेली चार्ट पर बैंक निफ्टी अपने 50 और 200 डे मूविंग एवरेज के बीच कारोबार कर रहा है। ये इसमें पॉजिटिव रुझान का संकेत है। हालांकि अदाणी ग्रुप की कंपनियों में बैंकों के एक्सपोजर के चलते बाजार में बैंकिंग शेयरों को लेकर चिंता बनी हुई है। ऐसे में बैंक निफ्टी हमें आगे 42500 और 39500 के बीच कंसोलिडेट होता नजर सकता है

अपडेटेड Feb 20, 2023 पर 5:31 PM
Story continues below Advertisement
ऊपर की तरफ 18300 का स्तर निफ्टी के लिए उसकी दिशा तय करने वाला लेवल साबित होगा। अगर निफ्टी 18300 के ऊपर बंद होकर मजबूती दिखाता है तो यह हमें जल्द ही अपना पिछला हाई भी पार करता नजर आएगा

निफ्टी आईटी के लिए 31500 और 31800 पर मजबूत रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर निफ्टी यह बाधा तोड़कर ऊपर चला जाता है तो इस इंडेक्स में और तेजी आएगी।निफ्टी आईटी इंडेक्स में हमें डबल टॉप बनता दिखेगा। ये बातें एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय ने मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में कही हैं। उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि शॉर्ट टर्म के नजरिए से देखें तो निफ्टी में अभी भी कुछ दम बाकी है। आगे शॉर्ट टर्म में TCS(टीसीएस), परसिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) और एचसीएल टेक (HCL Technologies)आईटी पैक की लीडरशिप करते नजर आएंगे।

18300 का स्तर निफ्टी के लिए ट्रेंड डिसाइडर

फाइनेंशियल मार्केट का 20 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाला राजेश का मानना है कि ऊपर की तरफ 18300 का स्तर निफ्टी के लिए उसकी दिशा तय करने वाला लेवल साबित होगा। अगर निफ्टी 18300 के ऊपर बंद होकर मजबूती दिखाता है तो यह हमें जल्द ही अपना पिछला हाई भी पार करता नजर आएगा।


कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में निवेश के मौके

कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर पर बात करते हुए राजेश ने कहा कि कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स इस समय 7300 और 7250 के रेंज में पिछले एक महीने से कंसोलिडिटे हो रहा है। अगर वीकली बेसिस पर यह इंडेक्स 17500 के ऊपर ब्रेक आउट देने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें हमें एक बार फिर तेजी देखने को मिल सकती है। ऐसे में Blue Star, Titan Company, Voltas, Havells और Bajaj Electricals में लंबी से मध्यम अवधि के लिए निवेश की सलाह होगी।

हेल्थकेयर सेक्टर में भी ट्रेंड बदलने की उम्मीद

हेल्थकेयर सेक्टर पर बात करते हुए राजेश ने कहा कि निफ्टी का फर्मा इंडेक्स इस समय गिरावट के दौर में हैऔर एक फालिंग चैनल में कारोबार कर रहा है। अगर यह इंडेक्स 13000 के स्तर पर स्थित इस फालिंग चैनल के ऊपरी छोर पर वीकली क्लोजिंग देने में कामयाब रहता है तो इसमें हमें ट्रेंड बदलता नजर आ सकता है और एक बार फिर से तेजी देखने को मिल सकती है।

Taking stocks: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन रही बिकवाली, जानिए 21 फरवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

बैंक निफ्टी 42500 और 39500 के बीच होगा कंसोलिडेट 

बैंकिंग शेयरों पर बात करते हुए राजेश पालवीय ने कहा कि डेली चार्ट पर बैंक निफ्टी अपने 50 और 200 डे मूविंग एवरेज के बीच कारोबार कर रहा है। ये इसमें पॉजिटिव रुझान का संकेत है। हालांकि अदाणी ग्रुप की कंपनियों में बैंकों के एक्सपोजर के चलते बाजार में बैंकिंग शेयरों को लेकर चिंता बनी हुई है। ऐसे में बैंक निफ्टी हमें आगे 42500 और 39500 के बीच कंसोलिडेट होता नजर सकता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।