Taking stocks: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन रही बिकवाली, जानिए 21 फरवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

निफ्टी 20-day SMA और सेंसेक्स 60600 के अपने अहम सपोर्ट लेवल के करीब कारोबार कर रहा है। अगर निफ्टी 17900 के ऊपर जाने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें एक पुलबैक रैली की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ये बाधा पार होने पर निफ्टी 18000-18125 का स्तर छूता दिखेगा

अपडेटेड Feb 20, 2023 पर 9:36 PM
Story continues below Advertisement
आगे हमें बैंकिंग शेयरों में और गिरावट देखने को मिल सकती है जबकि आईटी, ऑटो और चुनिंदा एफएमसीजी हैवीवेट्स में होने वाली खरीदारी से बाजार को सहारा मिल सकता है

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। सबसे ज्यादा बिकवाली बैंकिंग, फार्मा और एनर्जी शेयरों में देखने को मिली। मेटल, PSE,रियल्टी और FMCG शेयरों में भी दबाव रहा। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में दायरे में कारोबार होता दिखा। सेंसेक्स 311 अंक गिरकर 60692 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 100 अंक गिरकर 17845 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 430 अंक गिरकर 40702 पर बंद हुआ है। मिडकैप 25 अंक चढ़कर 30667 पर बंद हुआ है।

निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में गिरावट रही। वहीं, सेंसेक्स के 30 में 18 शेयरों में दबाव रहा। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 11 पैसे मजबूत होकर 82.72 के स्तर पर बंद हुआ है।

निफ्टी के टॉप लूजर गेनर


सिप्ला, अडानी एंटरप्राइजेज, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, बीपीसीएल और यूपीएल निफ्टी आज निफ्टी के टॉप लूजर रहे। जबकि डिविस लेबोरेटरीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन निफ्टी के टॉप गेनरों में रहे।

ऑटो और आईटी को छोड़कर सभी सेक्टर लाल निशान में बंद

अलग-अगल सेक्टर्स पर नजर डालें तो ऑटो और आईटी (0.5 फीसदी ऊपर) को छोड़कर, अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स जैसे निफ्टी बैंक, एनर्जी और पीएसयू बैंक में 1 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है। मेटल और फार्मा इंडेक्स 0.5 फीसदी गिरकर बंद हुए हैं।

बीएसई पर  150 से ज्यादा शेयरों ने हिट किया अपना 52-वीक लो

बीएसई पर बायोकॉन, अडानी टोटल गैस, सुवेन लाइफ साइंसेज, कॉफी डे एंटरप्राइजेज, ज्योति स्ट्रक्चर्स, एमटी एजुकेयर, इमामी, वक्रांगी, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स, जेबीएफ इंडस्ट्रीज, पटेल इंजीनियरिंग सहित 150 से ज्यादा शेयरों ने अपना 52-वीक लो हिट किया।

घरेलू संस्थागत निवेशकों को इन स्मॉलकैप शेयरों में नजर आ रही मल्टीबैगर बनने की संभावना, क्या आप भी करना चाहेंगे निवेश

अडानी एंटरप्राइजेज में शॉर्ट बिल्ड-अप 

अडानी एंटरप्राइजेज, सिप्ला और वोडाफोन आइडिया में शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला। जबकि श्री सीमेंट, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स और कोफॉर्ज में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला।

21 फरवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के चलते आज के कारोबार में बाजार दिन के अधिकांश हिस्से में लाल निशान में ही रहा। ब्याज दरों में और बढ़त होने की संभावना, बढ़ती महंगाई और अदाणी संकट अभी भी बाजार पर अपना असर बनाए हुए हैं। इसके अलावा भारतीय बाजार अभी भी चीन की तुलना में महंगे हैं। ऐसे में निवेशक अपनी होल्डिंग घटाने के लिए इस मौके को भुना रहे हैं। टेक्निकल नजरिए से देखें तो डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडल बनने से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि बाजार में वर्तमान लेवल से और गिरावट आ सकती है।

निफ्टी 20-day SMA और सेंसेक्स 60600 के अपने अहम सपोर्ट लेवल के करीब कारोबार कर रहा है। अगर निफ्टी 17900 के ऊपर जाने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें एक पुलबैक रैली की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ये बाधा पार होने पर निफ्टी 18000-18125 का स्तर छूता दिखेगा। वहीं, अगर निफ्टी 17800 के नीचे फिसलता है तो फिर ये गिरावट 17730-17700 तक जा सकती है।

रेलीगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि आज बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई और ये करीब 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों का कमजोर प्रदर्शन बाजार सेंटीमेंट पर दबाव बनाए हुए है। इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि आगे हमें बैंकिंग शेयरों में और गिरावट देखने को मिल सकती है जबकि आईटी, ऑटो और चुनिंदा एफएमसीजी हैवीवेट्स में होने वाली खरीदारी से बाजार को सहारा मिल सकता है। हालांकि फरवरी की मंथली डेरीवेटिव्स एक्सपायरी के कारण बाजार की उठापटक कुछ बढ़ सकती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।