निफ्टी आईटी के लिए 31500 और 31800 पर मजबूत रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर निफ्टी यह बाधा तोड़कर ऊपर चला जाता है तो इस इंडेक्स में और तेजी आएगी।निफ्टी आईटी इंडेक्स में हमें डबल टॉप बनता दिखेगा। ये बातें एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय ने मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में कही हैं। उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि शॉर्ट टर्म के नजरिए से देखें तो निफ्टी में अभी भी कुछ दम बाकी है। आगे शॉर्ट टर्म में TCS(टीसीएस), परसिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) और एचसीएल टेक (HCL Technologies)आईटी पैक की लीडरशिप करते नजर आएंगे।
