Sonata Software share: सोनाटा सॉफ्टवेयर लिमिटेड के शेयरों में आज 28 नवंबर को 3 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 1.08 फीसदी की बढ़त के साथ 633.75 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने एक लीडिंग एक्सेस सॉल्यूशन क्लाइंट के साथ ऑस्ट्रेलिया में मल्टी-मिलियन डॉलर के मॉडर्नाइजेशन डील की घोषणा की है। इस खबर के बाद सोनाटा सॉफ्टवेयर के शेयरों में खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 17,771 करोड़ रुपये हो गया है।
सोनाटा सॉफ्टवेयर के अनुसार इस ट्रांसफॉर्मेटिव डील के तहत 13 देशों में क्लाइंट की APAC बिजनेस प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित और मानकीकृत किया जाना है, जिससे कस्टमर्स, सप्लायर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और पार्टनर्स की वैल्यू चेन में रियल टाइम कोलैबोरेशन और बढ़ी हुई ऑपरेशनल एफिशिएंसी सुनिश्चित होगी।
सोनाटा सॉफ्टवेयर के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर एंथनी लैंग ने कहा, "हमारा फोकस माइक्रोसॉफ्ट की अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी स्टैक का इस्तेमाल करके एंड-टू-एंड प्रोसेस को ऑटोमैटिक करने पर होगा, ताकि स्केलेबिलिटी को बढ़ाया जा सके और हमारे ग्राहक के लिए किसी बाधा के बिना एडॉप्शन को सुनिश्चित किया जा सके।
सितंबर तिमाही में सोनाटा सॉफ्टवेयर का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 0.9 फीसदी बढ़ा है। वहीं, कुल रेवेन्यू में 14 फीसदी की गिरावट आई। कंपनी के इंटरनेशनल बिजनेस की बात करें तो रेवेन्यू पिछले साल की समान अवधि के 687.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 707.9 करोड़ रुपये हो गया, जबकि डोमेस्टिक रेवेन्यू 1849.4 करोड़ रुपये से घटकर 1461.9 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा EBIT 1.1 फीसदी बढ़कर 144.3 करोड़ रुपये हो गया, जबकि मार्जिन पिछली तिमाही के 5.7 फीसदी से बढ़कर 6.7 फीसदी हो गया।
सोनाटा सॉफ्टवेयर के शेयरों पर एनालिस्ट्स काफी हद तक पॉजिटिव हैं। 7 ब्रोकरेज ने स्टॉक को कवर किया है, जिसमें से 5 ने "Buy" की सिफारिश जारी की है, जबकि 2 ने "होल्ड" रेटिंग बनाए रखी है। पिछले एक साल में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को फ्लैट रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।