South Indian Bank Q3 Result: मुनाफे में 9% का उछाल, 16 जनवरी की स्ट्रैटेजी से पहले चेक करें रिजल्ट की खास बातें

South Indian Bank Q3 Result: दिग्गज प्राइवेट सेक्टर लेंडर साउथ इंडियन बैंक के शेयरों पर जब 16 जनवरी को स्टॉक मार्केट खुलेगा तो नजर रहेगी। इसकी वजह ये है कि आज बैंक ने दिसंबर तिमाही के कारोबारी नतीजे जारी किए हैं। चेक करें बैंक के लिए दिसंबर तिमाही कैसी रही और फिर अपने निवेश से जुड़ी स्ट्रैटेजी उसके हिसाब से अपडेट करें

अपडेटेड Jan 15, 2026 पर 4:03 PM
Story continues below Advertisement
South Indian Bank Q3 Result: दिसंबर 2025 तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 9.49% की रफ्तार से बढ़कर ₹374.32 करोड़ पर पहुंच गया।

South Indian Bank Q3 Result: बीएमसी इलेक्शंस के चलते आज घरेलू स्टॉक मार्केट में कारोबार बंद है लेकिन कल यानी इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 16 जनवरी को जब स्टॉक मार्केट खुलेगा तो साउथ इंडियन बैंक के शेयरों पर नजर रहेगी। प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज लेंडर ने आज चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 के कारोबारी नतीजे जारी किए जिसका असर शेयरों की चाल पर दिख सकता है। दिसंबर 2025 तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा 9% बढ़ा है तो एसेट क्वालिटी में भी सुधार दिखा है। अभी इसके शेयरों के स्थिति की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले यानी 14 जनवरी को बीएसई पर यह 4.87% की बढ़त के साथ ₹42.44 पर बंद हुआ था। हालांकि इंट्रा-डे में यह 5.16% उछलकर ₹42.56 तक पहुंचा था।

South Indian Bank Q3 Result: खास बातें

दिसंबर 2025 तिमाही में साउथ इंडियन बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 9.49% की रफ्तार से बढ़कर ₹374.32 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक की ब्याज से शुद्ध इनकम यानी कोर इनकम (NII- नेट इंटेरेस्ट इनकम) भी करीब 1% की रफ्तार से बढ़कर ₹869 करोड़ से ₹881 करोड़ पर पहुंच गया। अब एसेट क्वालिटी की बात करें तो इसमें हल्का सुधार दिखा। साउथ इंडियन बैंक का ग्रास एनपीए रेश्यो तिमाही आधार पर 2.93% से 2.67% और नेट एनपीए रेश्यो 0.56% से 0.45% पर आ गया। एबसॉलूट टर्म में बात करें तो दिसंबर तिमाही में बैंक का ग्रास एनपीए तिमाही आधार पर ₹2703.47 करोड़ से गिरकर ₹2581.50 करोड़ और नेट एनपीए ₹505.82 करोड़ से ₹425.90 करोड़ पर आ गया।


तीसरी तिमाही के बिजनेस अपडेट में केरल के इस लेंडर ने खुलासा किया कि दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर इसका ग्रास एडवांसेज 11.27% की रफ्तार से बढ़कर ₹96,765 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक का टोटल डिपॉजिट्स भी 12.17% उछलकर ₹1.18 लाख करोड़ पर पहुंच गया।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

साउथ इंडियन बैंक के शेयर पिछले साल 7 अप्रैल 2025 को ₹22.12 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से यह 9 ही महीने में 95.48% उछलकर 7 जनवरी 2026 को ₹43.24 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

अब आगे की बात करें तो इंडमनी पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक इसे कवर करने वाले 5 एनालिस्ट्स में से 3 ने इसे खरीदारी और 2 ने होल्ड रेटिंग दी है। इसका हाइएस्ट टारगेट प्राइस ₹42 और लोएस्ट टारगेट प्राइस ₹25 है। ध्यान दें कि बैंक ने दिसंबर 2025 तिमाही का रिजल्ट पेश किया है तो एनालिस्ट्स के आउटलुक में बदलाव हो सकता है और रेटिंग-टारगेट प्राइस बदल सकता है। एक और अहम बात ये है कि जो हाइएस्ट टारगेट प्राइस है, वह अचीव हो चुका है क्योंकि 7 जनवरी 2026 को इंट्रा-डे में यह ₹43 के पार था और अभी भी यह ₹42 के टारगेट के पार ही है।

Paytm में पहली बार कम हुई Mutual Funds की हिस्सेदारी, लगातार सातवीं तिमाही खुदरा निवेशकों ने बेचे शेयर

TCS, Infosys और HCLTech को नए लेबर कोड़्स से झटका; Q3 में खर्च हो हुए ₹4373 करोड़

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।