Get App

South Korea Stock Markets: दक्षिण कोरिया का मार्केट एक साल में तीन गुना, लोग उधार लेकर शेयर खरीद रहे

South Korea Stock Markets: दक्षिण कोरिया में ऑफिस, घर, पार्टीज हर जगह शेयरों की कीमतों में आई तेजी की चर्चा हो रही है। कई लोग तो अपने बच्चों तक के लिए शेयर खरीद रहे हैं। लोग शेयर खरीदने के लिए उधार ले रहे हैं। ट्रेडिंग वॉल्यूम ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड May 14, 2026 पर 1:12 PM
South Korea Stock Markets: दक्षिण कोरिया का मार्केट एक साल में तीन गुना, लोग उधार लेकर शेयर खरीद रहे
दक्षिण कोरिया दुनिया का 7वां सबसे बड़ा शेयर बाजार बन गया है। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 4.6 ट्रिलियन (लाख करोड़) डॉलर हो गया है।

South Korea Stock Markets: एक साल में अगर शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक तीन गुना हो जाए तो आप क्या कहेंगे? दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार में ऐसा हुआ है। यह एक साल में तीन गुना हो गया है। 14 मई, 2025 को दक्षिण कोरिया शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक कोस्पी 2,640 अंक पर था। 14 मई, 2026 को यह 7,981 पर पहुंच गया। दुनिया में शायद ही कभी पहले ऐसा हुआ होगा।

लोग उधार लेकर शेयरों में लगा रहे पैसे

शेयरों में निवेश का मौका कोई चूकना नहीं चाहता। लोग शेयर खरीदने के लिए उधार ले रहे हैं। ट्रेडिंग वॉल्यूम ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया है। बाजार में एक दिन में 5 फीसदी या इससे ज्यादा का उतार-चढ़ाव आम बात हो गई है। लेकिन, इसका लोगों पर कोई असर नहीं दिख रहा।

डीमैट अकाउंट खोलने की रफ्तार 10 गुनी हुई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें