Get App

South Korean Market Rally: Samsung-SK Hynix में 5% की तेजी, Kospi चढ़ा 5% ऊपर

South Korean Market Rally: सोमवार को फरवरी के बाद के सबसे निचले स्तर पर बंद होने के बाद आज दक्षिण कोरियाई बाजार में रौनक छा गई और कोस्पी (Kospi) शुरुआती कारोबार में ही 5% से अधिक उछल पड़ा। सैमसंग (Samsun) और एसके हीनिक्स (SK Hynix) के शेयरों में 5-5% से अधिक की तेजी से इसे सपोर्ट मिला। जानिए इस तेजी की वजह और आगे क्या रुझान है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 10, 2026 पर 9:23 AM
South Korean Market Rally: Samsung-SK Hynix में 5% की तेजी, Kospi चढ़ा 5% ऊपर
South Korean Market Rally: दिवाली-बलिप्रतिपदा के मौके पर आज घरेलू मार्केट में स्टॉक मार्केट में कारोबार बंद है तो दूसरी तरफ दक्षिण कोरिया के बाजार में शानदार रौनक है।

South Korean Market Rally: दिवाली-बलिप्रतिपदा के मौके पर आज घरेलू मार्केट में स्टॉक मार्केट में कारोबार बंद है तो दूसरी तरफ दक्षिण कोरिया के बाजार में शानदार रौनक है। ताबड़तोड़ बिकवाली के बाद निचले स्तर पर निवेशकों ने एआई और चिप कंपनियों के शेयरों को खरीदना शुरू किया तो दक्षिण कोरियाई बाजार में मंगलवार को मंगल ही मंगल दिखा और इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स कोस्पी (Kospi) शुरुआती कारोबार में ही 5% से अधिक उछल पड़ा। इसे दिग्गज चिप कंपनियों सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स (Samsung Electronics) और एसके हीनिक्स (SK Hynix) के शेयरों में 5-5% से अधिक की तेजी से सपोर्ट मिला।

AI Chips की मांग से लौटा निवेशकों का भरोसा

हाल-फिलहाल में एआई सेक्टर में बिकवाली की तेज आंधी में दक्षिण कोरियाई शेयर बाजार पर दबाव बना हुआ था। हालांकि अमेरिकी शेयर बाजार में सोमवार को चिप कंपनियों के शेयरों में आई तेजी से निवेशकों का भरोसा लौटा। एनवीडिया (Nvidia) के शेयरों में जेनसेन हुआंग (Jensen Huang) से जुड़े विवाद के कारण गिरावट के बावजूद सेमीकंडक्टर कंपनियों के शेयरों की खरीदारी जारी रही। फिबोनाकी एसेट मैनेजमेंट ग्लोबल (Fibonacci Asset Management Global) के सीईओ जुंग इन युन (Jung In Yun) के मुताबिक निवेशक अब विवादों और सुर्खियों से आगे बढ़कर कंपनियों के वास्तविक कारोबार और कमाई की संभावनाओं पर ध्यान दे रहे हैं और एआई की मांग में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है।

तेल की कीमतों में गिरावट से भी मिला सपोर्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें