Speb Adhesives IPO Listing: 7% मुनाफे में लिस्ट होने के बाद 5% लुढ़का शेयर, लगा लोअर सर्किट

Speb Adhesives IPO में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 2.06 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के​ लिए रिजर्व हिस्सा 4.09 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.75 गुना भरा। कंपनी वॉटर बेस्ड और सॉल्वेंट बेस्ड एडहेसिव्स बनाती है

अपडेटेड Dec 08, 2025 पर 4:38 PM
Story continues below Advertisement
Speb Adhesives IPO को कुल 2.34 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

Speb Adhesives Listing: गोंद बनाने वाली कंपनी स्पेब एडहेसिव्स की 8 दिसंबर को NSE SME पर लिस्टिंग हुई। शेयर 7 प्रतिशत मुनाफे के साथ 60 रुपये पर लिस्ट हुए। लेकिन तुरंत ही इसमें 5 प्रतिशत की गिरावट आई और 57 रुपये पर लोअर सर्किट लग गया। IPO प्राइस ₹56 था। कंपनी का ₹33.73 करोड़ का पब्लिक इश्यू 1 दिसंबर को खुला था और 3 दिसंबर को बंद हुआ। इसे कुल 2.34 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

IPO में ₹27.18 करोड़ के 49 लाख नए शेयर जारी हुए। साथ ही ₹6.55 करोड़ के 12 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा। स्पेब एडहेसिव्स, वॉटर बेस्ड और सॉल्वेंट बेस्ड एडहेसिव्स (गोंद) बनाती है। इसके प्रमोटर कीर्तिकुमार विठलानी, भूमिक विठलानी, गौरव विठलानी, और हरीश विठलानी हैं।

Speb Adhesives की वित्तीय सेहत


कंपनी का वित्त वर्ष 2025 में रेवेन्यू 5% बढ़कर 45.54 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 43.21 करोड़ रुपये था। शुद्ध मुनाफा 19% बढ़कर 5.89 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2024 में 4.94 करोड़ रुपये था। अप्रैल-सितंबर 2025 के दौरान रेवेन्यू 25 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 3.65 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Clear Secured Services Listing: फैसिलिटी मैनेजमेंट कंपनी ने किया निराश, शेयर 10% घाटे में लिस्ट

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

कंपनी ने IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स से ₹8.98 करोड़ जुटाए। IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल हुए पैसों का इस्तेमाल एक नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लगाने के लिए कॉस्ट को कुछ हद तक फाइनेंस करने के लिए और सामान्य सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।