स्पाइसजेट में करीब 5% की तेजी, 20 दिन में कंपनी ने किया दूसरा बड़ा सेटलमेंट, कितनी सुधरेगी सेहत?

SpiceJet share : इस सेटलमेंट से स्पाइसजेट को फायदा होने की उम्मीद है। इससे कंपनी की बैलेंसशीट में मजबूती का रास्ता साफ होगा और कंपनी के कर्ज में कमी आएगी। कंपनी की वित्तीय स्थिरता बेहतर होगी जिससे कंपनी ग्रोथ के रास्ते पर बढ़ सकेगी

अपडेटेड Oct 09, 2024 पर 1:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Spicejet stock L: नुवामा के मुताबिक QIP से पहले स्पाइसजेट पर करीब 5,200 करोड़ रुपए का कर्ज था।QIP के बाद ये कर्ज करीब 1,300 करोड़ रुपए रह गया है

SpiceJet share price : स्पाइसजेट में आज करीब 5 फीसदी की तेजी है। 20 दिन में कंपनी ने दूसरा बड़ा सेटलमेंट किया है। सेटलमेंट से कितनी सुधरेगी स्पाइसजेट की सेहत इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ सहयोगी विन्नी मोतीवाला ने बताया कि स्पाइसजेट के शेयर आज फोकस में हैं। कंपनी ने 20 दिन में दूसरा बड़ा सेटलमेंट किया है। Babcock & Brown के साथ विवाद सुलझाया है। दोनों कंपनियों के बीच $13.18 करोड़ यानी करीब 1107 करोड़ रुपए का विवाद था।

स्पाइसजेट: सेटलमेंट से फायदा

इस सेटलमेंट से स्पाइसजेट को फायदा होने की उम्मीद है। इससे कंपनी की बैलेंसशीट में मजबूती का रास्ता साफ होगा और कंपनी के कर्ज में कमी आएगी। कंपनी की वित्तीय स्थिरता बेहतर होगी। जिससे कंपनी ग्रोथ के रास्ते पर बढ़ सकेगी।


एक महीने में उठाए गए स्पाइसजेट के कदम

कंपनी ने QIP के जरिए सफलतापूर्वक 3000 करोड़ रुपए जुटाए हैं। 24 सितंबर को इंजन लीज फाइनेंस कॉरपोरेशन से सेटलमेंट किया है। इसके तहत $1.67 करोड़ बकाये का मामला सुलझाया गया है। 8 अक्टूबर को कंपनी के फ्लीट में 10 विमान जोड़ने का एलान किया गया है।

RBI Monetary Policy : पॉलिसी के बाद निफ्टी और बैंक निफ्टी यहां से 1000 अंकों की तेजी के लिए तैयार - अनुज सिंघल

स्पाइसजेट पर कुल कर्ज (स्रोत: नुवामा)

नुवामा के मुताबिक QIP से पहले स्पाइसजेट पर करीब 5,200 करोड़ रुपए का कर्ज था।QIP के बाद ये कर्ज करीब 1,300 करोड़ रुपए रह गया है। स्पाइसजेट की चुनौतियों की बात करें तो कंपनी पर भारी सरकारी बकाया है। निगेटिव ऑपरेटिव लेवरेज और लगातार गिरती ब्रैंड वैल्यू भी कंपनी के लिए बड़ी चुनौतियां बनी हुई हैं।

कैसी रही स्टॉक की चाल

स्पाइसजेट की चाल पर नजर डालें तो 1.20 बजे के आसपास ये शेयर 3.56 रुपए यानी 5.67 फीसदी की तेजी के साथ 66.25 रुपए पर दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 67.98 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 79.90 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 27,119,451 शेयर और मार्केट कैप 4,529 करोड़ रुपए है। इस स्टॉक में 1 हफ्ते में 2.80 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, 1 महीने में इसमें 3.53 फीसदी की तेजी है। 3 महीने में ये शेयर 25.5 फीसदी भागा है। वहीं, 1 साल में इस स्टॉक ने 92 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। हालांकि 3 साल में इसने 10.74 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।