SpiceJet Share Price: दिग्गज एयरलाइन स्पाइसजेट के शेयर आज जमकर उड़ान भर रहे हैं। कंपनी ने ऐलान किया है कि नवंबर के आखिरी तक इसके बेड़े में 10 और विमान शामिल होंगे। इस ऐलान पर निवेशक लहालोट हो गए और शेयरों की खरीदारी के लिए टूट पड़े। ट्रैक पर आने की कोशिशों में जुटी स्पाइसजेट ने 3 हजार करोड़ रुपये का फंड जुटाने के बाद जब यह ऐलान किया तो इसके शेयर 9 फीसदी से अधिक उछल गए। आज BSE पर यह 9.10फीसदी की बढ़त के साथ 62.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में 9.45 फीसदी के उछाल के साथ 63.00 रुपये के भाव पर पहुंच गया था। पिछले साल 26 अक्टूबर 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 34 रुपये पर था और इस लेवल से 11 महीने में यह 135 फीसदी उछलकर पिछले महीने 16 सितंबर 2024 को एक साल के हाई 79.90 रुपये पर पहुंच गया था।
