Star India ने Zee Entertainment के खिलाफ शुरू की मध्यस्थता कार्यवाही, शेयर 4% तक फिसला

Zee Entertainment Share Price: दिसंबर 2023 के आखिर तक जी एंटरटेनमेंट में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 3.99 प्रतिशत और पब्लिक की 96.01 प्रतिशत थी। बीएसई पर शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 299.50 रुपये और निचला स्तर 141.20 रुपये है। Star India का कहना है कि Zee 26 अगस्त 2022 के समझौते की शर्तों का पालन नहीं कर रही है।

अपडेटेड Mar 15, 2024 पर 3:35 PM
Story continues below Advertisement
Star India ने Zee Entertainment को हर्जाना देने को कहा है।

Zee Entertainment Share Price: जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज की मुश्किलें बढ़ रही हैं। वॉल्ट डिज्नी के साथ टूटे सौदे को लेकर डिज्नी की भारतीय एंटिटी Star India ने Zee Entertainment Enterprises के खिलाफ मध्यस्थता कार्यवाही यानि आर्बिट्रेशन प्रोसिडिंग्स शुरू कर दी है। Zee और डिज्नी के बीच क्रिकेट मैच के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स को लेकर 1.4 अरब डॉलर का सौदा होने वाला था, जिसे जनवरी में Zee ने तोड़ दिया। स्टार इंडिया ने इस डील को लेकर Zee पर शर्तों का पालन न करने के लिए मध्यस्थता कार्यवाही शुरू की है। Star India ने Zee Entertainment को हर्जाना देने को कहा है।

अगस्त 2022 में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने 2024 से 2027 तक ICC मेन्स और अंडर-19 अंतरराष्ट्रीय मैचों के टीवी प्रसारण अधिकारों के सब-लाइसेंस के लिए स्टार इंडिया के साथ एक समझौता किया था। हालांकि Walt Disney के पास भी स्ट्रीमिंग राइट्स बरकरार रहने वाले थे। लेकिन 1.4 अरब डॉलर का यह सौदा पूरा न हो सका। सोनी के साथ 10 अरब डॉलर का विलय सौदा न हो पाने के बाद जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने स्टार इंडिया के साथ डील तोड़ दी।

लंदन कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन के मध्यस्थता नियमों के तहत, स्टार इंडिया ने दावा किया कि Zee 26 अगस्त, 2022 के समझौते की शर्तों का पालन नहीं कर रही है। जी ने शेयर बाजारों को बताया है कि वह स्टार के दावे से असहमत है और "उचित प्रतिक्रिया" दाखिल करेगी।


Zee Entertainment शेयर लुढ़का

15 मार्च को Zee Entertainment के शेयरों में गिरावट है। सुबह बीएसई पर शेयर गिरावट के साथ 146.65 रुपये पर खुला। इसके बाद यह पिछले बंद भाव से 4 प्रतिशत तक नीचे आकर 141.20 रुपये के लो तक गया। कंपनी का मार्केट कैप गिरकर 13700 करोड़ रुपये पर आ चुका है। पिछले 3 महीने में जी का शेयर करीब 47 प्रतिशत नीचे आया है।

ढहते मार्केट में RailTel में 8% का उछाल, करोड़ों के इस ऑर्डर ने बढ़ाई खरीदारी

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।