बैंक निफ्टी से रहें दूर, कुछ समय तक IT और कमोडिटी शेयरों पर करें फोकस- अनुज सिंघल

अनुज के मुताबिक मेटल शेयर इस समय सबसे बेहतरीन रिस्क-रिवॉर्ड दे रहे हैं। यहां से मेटल में 5% का रिस्क और 40-50% का रिवॉर्ड संभव है। बड़े मेटल शेयर अभी भी 52 हफ्तों के शिखर से 10-20% नीचे है

अपडेटेड Aug 20, 2024 पर 8:27 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज ने कहा कि इसके लिए पहला सपोर्ट 24,500-24,550 (कल का निचला स्तर, ऑप्शन जोन) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,390-24,425 (5, 10 और 20 DEMA) पर है।

आज के लिए आज की संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा बड़े निगेटिव से अब ग्लोबल संकेत बड़े पॉजिटिव हुए है। अगर हिंडेनबर्ग मामला नहीं होता तो निफ्टी नए हाई पर होता। जैक्सन होल बैठक कल से शुरू होगा। ऐसे में बाजार Dovish Fed पर दांव लगाएगा। ब्रेंट क्रूड में और गिरावट, अब $77.5/बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अगले कुछ समय, IT और कमोडिटी शेयरों पर फोकस करें। अनुज का कहना है कि IT और कमोडिटी दोनों को कमजोर डॉलर, गिरती बॉन्ड यील्ड से फायदा मिलेगा। 8 अगस्त के निचले स्तर से निफ्टी IT 8% चढ़ चुका है। अमेरिका में मंदी का डर खत्म हुआ है और अब हर गिरावट खरीदारी का मौका देगी।

अनुज के मुताबिक मेटल शेयर इस समय सबसे बेहतरीन रिस्क-रिवॉर्ड दे रहे हैं। यहां से मेटल में 5% का रिस्क और 40-50% का रिवॉर्ड संभव है। बड़े मेटल शेयर अभी भी 52 हफ्तों के शिखर से 10-20% नीचे है।

बैंक अब वैल्यू जोन में आए लेकिन नतीजे अब भी समस्या बनी हुई है। बड़े बैंकों को अब भी अंदाजा नहीं कि गिरते डिपॉजिट, मार्जिन से कैसे निपटा जाए। कुछ समय के लिए बैंक निफ्टी से दूर रहना बेहतर होगा। बैंक निफ्टी में ज्यादातर तेजी शॉर्ट कवरिंग के चलते आएगी।


निफ्टी पर रणनीति

आज के लिए निफ्टी स्ट्रैटजी पर बात करते हुए अनुज ने कहा कि इसके लिए पहला सपोर्ट 24,500-24,550 (कल का निचला स्तर, ऑप्शन जोन) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,390-24,425 (5, 10 और 20 DEMA) पर है। जो लॉन्ग सौदे लेकर आए हैं वो SL को बढ़ाकर 24,500 पर लाएं। पहला रजिस्टेंस 24,625-24,700 (कल का हाई, ऑप्शन जोन) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 24,800-24,850 (चार्ट के मुताबिक) रहा। बड़ा गैपअप नहीं हो तो खुलते ही खरीद सकते हैं। खरीदारी और पोजीशन जोड़ने का जोन 24,450-24,550 पर है। सभी लॉन्ग सौदों का सख्त 24,390 का स्टॉपलॉस लगाए। अभी निफ्टी में कोई शॉर्ट ट्रेड नहीं।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

आज के लिए निफ्टी बैंक स्ट्रैटजी पर बात करते हुए अनुज ने कहा कि निफ्टी बैंक अब भी 10 और 20 DEMA से जूझ रहा है। इसका पहला रजिस्टेंस 50,400-50,500 (10 DEMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 50,750-50,800 (20 और 50 DEMA) पर है। इसका पहला सपोर्ट 50,200-50,300 (कल का निचला स्तर, ऑप्शन के मुताबिक) पर है। बड़ा सपोर्ट 49,900-50,000 (100 DEMA) पर है। निफ्टी बैंक को सख्ती से इंट्राडे और रेंज के अंदर ट्रेड करें। 50,200 के पास खरीदें और 50,600 के पास बेचें (Tentative levels) है। खरीदारी और बिकवाली का सौदा स्क्रीन पर कन्फर्म होने के बाद करें।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।