Get App

Stock Crash: 14 महीने में ₹1377 से ₹147 पर आया यह शेयर, आप भी फंसे हैं?

Stock Crash: स्टॉक मार्केट में ताबड़तोड़ स्पीड से पैसा बढ़ता है लेकिन अगर कुछ दिक्कत होती है तो यह तेजी से पैसे डुबोता भी है। ऐसा है एक शेयर है जिसके भाव महज 14 महीने में 1377 रुपये से टूटकर 147 रुपये पर आ गया यानी कि निवेशकों की पूंजी 89 फीसदी से अधिक डूब गई है। 29 कारोबारी दिनों में यह शेयर सिर्फ दो बार ऊपर चढ़ा है। आपके पास है?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 08, 2025 पर 4:15 PM
Stock Crash: 14 महीने में ₹1377 से ₹147 पर आया यह शेयर, आप भी फंसे हैं?
Gensol Engineering के शेयरों में बिकवाली का इतना तेज दबाव है कि 21 फरवरी से पिछले 29 कारोबारी दिनों में यह सिर्फ दो बार ऊपर चढ़ा है।

Stock Crash: जेनसॉल इंजीनियरिंग के शेयरों में आज लगातार दूसरे दिन बिकवाली का तगड़ा दबाव दिखा और टूटकर यह लोअर सर्किट पर आ गया। यह स्टॉक निवेशकों के लिए बुरा चुनाव साबित हुआ है क्योंकि महज 14 महीने में इसने निवेशकों की पूंजी 89 फीसदी से अधिक डुबो दी है। 14 महीने में यह 1377 रुपये के रिकॉर्ड हाई से आज यह एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर 147 रुपये पर आ गया। इसके शेयरों को रेटिंग एजेंसियों इक्रा (ICRA) और केयर (CARE) की डाउनग्रेडिंग से करारा शॉक लगा है। आज बीएसई पर यह 147.55 रुपये के लोअर सर्किट (Gensol Engineering Share Price) पर बंद हुआ है।

पिछले साल जेनसॉल इंजीनियरिंग के शेयर ₹1377.10 रुपये के भाव पर थे जो इसके लिए रिकॉर्ड हाई है। इस लेवल से यह करीब 14 महीने में यह 89.29 फीसदी फिसलकर आज 8 अप्रैल 2025 को एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर 147.55 रुपये पर आ गया।

29 कारोबारी दिनों में सिर्फ दो बार ऊपर चढ़ा Gensol Engineering

जेनसॉल इंजीनियरिंग के शेयरों में बिकवाली का इतना तेज दबाव है कि 21 फरवरी से पिछले 29 कारोबारी दिनों में यह सिर्फ दो बार ऊपर चढ़ा है। एक बार तो यह पिछले महीने 19 मार्च को उछलकर 5 फीसदी के अपर सर्किट पर पहुंचा था। दूसरी बार 3 अप्रैल को यह 3 फीसदी ऊपर चढ़ा था। इस स्टॉक के मूवमेंट पर एक्सचेंजों की अतिरिक्त निगरानी है और इसे एंहेंस्ड सर्विलांस मेजर्स (ESM) फ्रेमवर्क के पहले स्टेज में रखा गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें