Stock in Focus: सरकारी कंपनी को विदेश से मिला ₹2500 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक

Stock in Focus: सरकारी कंपनी को नाइजीरिया से 2,500 करोड़ रुपये तक का बड़ा अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर मिला है। कंपनी के तिमाही नतीजे भी मजबूत रहे हैं। ऐसे में निवेशकों की नजर इस सरकारी स्टॉक पर रहेगी।

अपडेटेड Jun 03, 2026 पर 8:32 PM
BHEL का शेयर बुधवार को 1.18% की गिरावट के साथ 406.10 रुपये पर बंद हुआ।

Stock in Focus: सरकारी इंजीनियरिंग और पावर इक्विपमेंट कंपनी BHEL को नाइजीरिया से बड़ा अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर मिला है। कंपनी ने Dangote Petroleum Refinery & Petrochemicals Free Zone Enterprise के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।

यह प्रोजेक्ट नाइजीरिया के Dangote Industries Free Zone में पूरा किया जाएगा। BHEL के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को कॉन्ट्रैक्ट की प्रभावी तारीख से 26 महीने के भीतर पूरा करना है।

क्या है ऑर्डर की डिटेल?


इस ऑर्डर की कुल कीमत 2,000 करोड़ रुपये से 2,500 करोड़ रुपये के बीच है। इसके तहत BHEL आठ गैस टर्बाइन जनरेटर पैकेज का डिजाइन, निर्माण, सप्लाई, इंस्टॉलेशन की निगरानी, कमीशनिंग और परफॉर्मेंस गारंटी टेस्टिंग का काम करेगी।

हालांकि इस कॉन्ट्रैक्ट में सिविल वर्क शामिल नहीं है। उपकरणों की सप्लाई मुंबई पोर्ट तक की जाएगी। इसके बाद साइट पर इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग का काम किया जाएगा। इन उपकरणों का इस्तेमाल नाइजीरिया में बन रही पेट्रोलियम रिफाइनरी और पॉलीप्रोपाइलीन प्लांट में होगा।

मार्च तिमाही में शानदार प्रदर्शन

मार्च 2026 तिमाही में BHEL का EBITDA सालाना आधार पर दोगुने से ज्यादा बढ़कर 1,754 करोड़ रुपये पहुंच गया। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 832 करोड़ रुपये था।

कंपनी का EBITDA मार्जिन भी 9.2% से बढ़कर 14.2% हो गया। वहीं तिमाही के दौरान रेवेन्यू 37% बढ़कर 12,310 करोड़ रुपये रहा।

मुनाफे में जबरदस्त उछाल

मार्च तिमाही में BHEL का नेट प्रॉफिट 504 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,283 करोड़ रुपये हो गया। यानी कंपनी का मुनाफा एक साल में दोगुने से भी ज्यादा बढ़ा है।

इस मजबूत प्रदर्शन की सबसे बड़ी वजह पावर सेगमेंट रही। पावर कारोबार से कंपनी का रेवेन्यू 53% बढ़कर 9,509 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं इंडस्ट्री सेगमेंट का रेवेन्यू लगभग स्थिर रहा। पावर बिजनेस का मार्जिन 5% से बढ़कर 20% हो गया। इंडस्ट्री सेगमेंट का मार्जिन 31% से घटकर 24% रह गया।

BHEL के शेयरों का हाल

BHEL का शेयर बुधवार को 1.18% की गिरावट के साथ 406.10 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 45.40% चढ़ा है। 1 साल में इसने 60.11% का रिटर्न दिया है।

SpaceX, OpenAI और Anthropic... तीन बड़े अमेरिकी IPO! क्या भारतीय निवेशक भी पैसा लगा सकते हैं? जानिए नियम

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।