Stock in Focus: कंस्ट्रक्शन कंपनी B L Kashyap and Sons Ltd को चेन्नई में एक नया बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को सिविल और स्ट्रक्चरल वर्क के लिए ₹364.07 करोड़ का यह कॉन्ट्रैक्ट हासिल हुआ है। इससे कमर्शियल रियल एस्टेट सेगमेंट में कंपनी की ऑर्डर बुक और मजबूत हुई है।
