Stock in Focus: वाटर ट्रीटमेंट कंपनी को Tata Power से ₹190 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: वाटर ट्रीटमेंट कंपनी Enviro Infra Engineers की सब्सिडियरी Suyog Urja को Tata Power Renewable Energy से ₹189.99 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। जानिए कंपनी को क्या काम मिला और शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा।

अपडेटेड Sep 08, 2026 पर 8:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Enviro Infra Engineers का शेयर मंगलवार को NSE पर 1% की गिरावट के साथ ₹196.35 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: वाटर ट्रीटमेंट कंपनी Enviro Infra Engineers Ltd को बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी Suyog Urja Limited को Tata Power Renewable Energy Ltd से ₹189.99 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

यह कॉन्ट्रैक्ट महाराष्ट्र के Parli में 180 MW के NTPC Wind Power Project से जुड़ा है। कॉन्ट्रैक्ट 7 सितंबर 2026 को मिला था। इसे 31 मार्च 2027 तक पूरा करना है।

कंपनी को क्या काम मिला है?


Suyog Urja को विंड टर्बाइन जनरेटर की फाउंडेशन तैयार करनी है। इसमें रिइनफोर्समेंट स्टील की सप्लाई और जियोटेक्निकल काम भी शामिल हैं।

कंपनी को Balance of Plant यानी BoP से जुड़े काम भी करने हैं। इसमें 39 एकड़ में सिक्योर स्टोरेज यार्ड बनाना शामिल है। सामान पहुंचाने के लिए राइट ऑफ वे का कोऑर्डिनेशन भी करना होगा। इसके अलावा स्थायी और अस्थायी सड़कें, रास्ते और क्रेन पैड बनाए जाएंगे। 33 किलोवोल्ट ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण और कमीशनिंग भी कंपनी के जिम्मे है।

पहले भी मिला था ₹207 करोड़ का ऑर्डर

मई 2026 में Suyog Urja को ₹207.47 करोड़ का एक और कॉन्ट्रैक्ट मिला था। यह हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट से जुड़ा था।

इसमें विंड और सोलर दोनों प्रोजेक्ट शामिल थे। काम में लैंड एग्रीगेशन, सिविल और इलेक्ट्रिकल काम, क्रेन की सप्लाई, विंड इक्विपमेंट की इंस्टॉलेशन और सोलर इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल था।

Enviro Infra के शेयर का हाल

Enviro Infra Engineers का शेयर मंगलवार को NSE पर 1% की गिरावट के साथ ₹196.35 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 43.17% ऊपर गया है। हालांकि, 1 साल में इसने 19.06% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 3.45 हजार करोड़ रुपये है।

ESDS Software Share: लगातार तीसरे दिन 20% का अपर सर्किट, IPO प्राइस से 201% चढ़ा शेयर; ₹1550 का टारगेट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।