Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी GPT Infraprojects Limited को रेलवे से ₹134.11 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट कंपनी की सब्सिडियरी Alcon Builders and Engineers Private Limited को पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने दिया है।

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी GPT Infraprojects Limited को रेलवे से ₹134.11 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट कंपनी की सब्सिडियरी Alcon Builders and Engineers Private Limited को पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने दिया है।
रेलवे ट्रैक पर लगाया जाएगा सिग्नलिंग सिस्टम
इसके तहत रेलवे ट्रैक पर सिग्नलिंग सिस्टम लगाया जाएगा। यह सिस्टम ट्रेनों की आवाजाही को सुरक्षित और बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और डिजिटल एक्सल काउंटर भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा, कुछ स्टेशनों पर पहले से लगे सिस्टम में जरूरी बदलाव किए जाएंगे।
इन चार रूट पर होगा काम
यह काम पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के चार रूट पर होगा। इनमें नागदा-उज्जैन-ताजपुर, फंदा-संत हिरदाराम नगर, उज्जैन-कर्च्छा और मांगलियागांव-इंदौर के बीच के डबल रेलवे ट्रैक शामिल हैं। कंपनी को यह काम शुरू होने की तय तारीख से 548 दिनों के भीतर पूरा करना है।
₹5,651 करोड़ की हुई ऑर्डर बुक
इस ऑर्डर के बाद GPT Infraprojects की बकाया ऑर्डर बुक ₹5,651 करोड़ पर पहुंच गई है। यानी कंपनी के पास अभी इतने रुपये के काम पूरे करने बाकी हैं। वहीं, वित्त वर्ष 2027 में अब तक उसे ₹1,478 करोड़ के नए ऑर्डर मिल चुके हैं।
शेयर में इस साल 15% की तेजी
GPT Infraprojects का शेयर शुक्रवार को करीब 1% की बढ़त के साथ 125.99 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में इसने 10.95% का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक शेयर लगभग 15% चढ़ चुका है। कंपनी का मार्केट कैप 1.59 हजार करोड़ रुपये है।
पुल और रेलवे स्लीपर भी बनाती है कंपनी
GPT Infraprojects इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े काम करती है। इसमें पुल, रोड ओवरब्रिज और रेलवे सिग्नलिंग सिस्टम लगाने जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी रेलवे ट्रैक पर इस्तेमाल होने वाले कंक्रीट स्लीपर भी बनाती है। भारत के साथ-साथ अफ्रीका में भी इसका कारोबार है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पश्चिम बंगाल, दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और घाना में हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।