Stock in Focus: 6 महीने में 50% गिरा स्टॉक, अब इंफ्रा कंपनी को मिला ₹401 करोड़ का ऑर्डर

Stock in Focus: 6 महीने में करीब 50 प्रतिशत गिर चुके इंफ्रा कंपनी के शेयर के लिए नया ट्रिगर आया है। कंपनी को मध्य प्रदेश में 401 करोड़ रुपये का रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर ऑर्डर मिला है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Mar 10, 2026 पर 6:16 PM
Story continues below Advertisement
HG Infra Engineering का शेयर मंगलवार को 2.41 प्रतिशत बढ़कर 492 रुपये पर बंद हुआ।

Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी HG Infra Engineering Ltd को मध्य प्रदेश में एक रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए 401.33 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर Anuppur Thermal Energy (MP) Private Ltd से मिला है।

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि यह कॉन्ट्रैक्ट मध्य प्रदेश के अनूपपुर में बन रहे 2x800 मेगावाट थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने से जुड़ा है।

प्रोजेक्ट के तहत क्या काम होगा


इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी को सिविल वर्क्स करने होंगे। इसमें अर्थवर्क, ब्रिज, स्टेशन बिल्डिंग और P-way (रेलवे ट्रैक से जुड़े काम) शामिल हैं।

कंपनी के मुताबिक यह प्रोजेक्ट आइटम रेट/बिल ऑफ क्वांटिटीज (BOQ) कॉन्ट्रैक्ट मॉडल के तहत किया जाएगा और इसे 18 महीनों में पूरा करना होगा। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह ऑर्डर किसी भी तरह के रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन के तहत नहीं आता।

NHAI से मिला था बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

इससे पहले HG Infra Engineering को नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑउ इंडिया (NHAI) से भी बड़ा प्रोजेक्ट मिला था। कंपनी को ओडिशा में कैपिटल रीजन रिंग रोड पैकेज-III के तहत एक नया छह लेन एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे बनाने के लिए 1,582 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

दिसंबर तिमाही के नतीजे

दिसंबर तिमाही में कंपनी के नतीजे मिले-जुले रहे। इस दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 12.8 प्रतिशत बढ़कर 115 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 102 करोड़ रुपये था।

कंपनी का EBITDA 25.7 प्रतिशत बढ़कर 286.9 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 228.3 करोड़ रुपये था। वहीं EBITDA मार्जिन 16.7 प्रतिशत से बढ़कर 22.7 प्रतिशत हो गया। हालांकि कंपनी के रेवेन्यू में 7.3 प्रतिशत की गिरावट आई। यह घटकर 1,264.8 करोड़ रुपये रह गया।

HG Infra के शेयरों का हाल

HG Infra Engineering का शेयर मंगलवार को 2.41 प्रतिशत बढ़कर 492 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 49.98% टूटा है। वहीं, एक साल में यह 52 प्रतिशत से ज्यादा गिर चुका है। इस साल यानी 2026 में भी स्टॉक अब 33.50% गिरा है। कंपनी का मार्केट कैप

3.21 हजार करोड़ रुपये है।

नॉर्वे पेंशन फंड्स में इंडिया का वेटेज 40 बेसिस प्वाइंट्स घटा, चीन और ताइवान को हुआ फायदा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।