Stock in Focus: 6 महीने में 48% टूटा स्टॉक, अब NHAI से मिला ₹328 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट

Stock in Focus: स्मॉल कैप कंपनी को NHAI से 328.78 करोड़ रुपये का टोल ऑपरेशन कॉन्ट्रैक्ट मिला है। स्टॉक पिछले छह महीने में 48 प्रतिशत टूट चुका है। नए ऑर्डर के बाद शेयर प्राइस और आगे की परफॉर्मेंस पर बाजार की नजर रहेगी। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Dec 09, 2025 पर 8:39 PM
Story continues below Advertisement
हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर मंगलवार को 2.49% की बढ़त के साथ 62.50 रुपये पर बंद हुआ।

Stock in Focus: हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Highway Infrastructure Ltd) ने मंगलवार को बताया कि उसे ₹328.78 करोड़ का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने दिया है। इसके तहत आंध्र प्रदेश में नेशनल हाईवे-16 के चिलकलुरिपेट–विजयवाड़ा सेक्शन पर स्थित काजा टोल प्लाजा का संचालन और टोल वसूली होगी।

82.5 किमी के सेक्शन पर टोल ऑपरेशन

Highway Infrastructure को मिला यह लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) 9 दिसंबर को जारी किया गया है। इसके तहत किमी 355 से किमी 437.5 के बीच फैले 82.5 किलोमीटर लंबे हिस्से में टोल ऑपरेशंस किए जाएंगे।


यह सेक्शन नॉर्थ आंध्र प्रदेश को दक्षिण भारत के प्रमुख इंडस्ट्रियल और पोर्ट क्लस्टर्स से जोड़ता है और सबसे व्यस्त रूट्स में गिना जाता है। यह ऑर्डर प्रतिस्पर्धी ई-टेंडर प्रक्रिया के जरिए दिया गया है।

टोल वसूली के साथ मेंटेनेंस की भी जिम्मेदारी

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में Highway Infrastructure ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में काजा टोल प्लाजा पर यूजर फीस की वसूली और संचालन के साथ-साथ आसपास के टॉयलेट ब्लॉक्स का रखरखाव भी शामिल है। इसमें इस्तेमाल होने वाले कंज्यूमेबल आइटम्स की भरपाई की जिम्मेदारी भी कंपनी पर होगी।

एक साल की अवधि, NH-16 का अहम हिस्सा

इस कॉन्ट्रैक्ट की अवधि एक साल की है। इस दौरान कंपनी NH-16 के उस हिस्से पर टोल ऑपरेशन संभालेगी, जो भारत के ईस्ट कोस्ट इकोनॉमिक कॉरिडोर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह रूट कृषि उत्पादों, निर्माण सामग्री और पोर्ट्स तक जाने वाले कार्गो के लिए एक प्रमुख फ्रेट कॉरिडोर माना जाता है।

दक्षिण भारत में पोर्टफोलियो मजबूत

इंदौर स्थित Highway Infrastructure देश के कई राज्यों में टोल प्लाजा संचालन और इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट सेवाएं देती है। इस नए कॉन्ट्रैक्ट के साथ दक्षिण भारत में कंपनी की मौजूदगी और मजबूत हुई है। यहां वाहनों की आवाजाही और लॉजिस्टिक्स गतिविधियां बढ़ने से नेशनल हाईवे पर टोल रेवेन्यू में लगातार इजाफा देखा जा रहा है।

Highway Infrastructure के शेयर

हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर मंगलवार को 2.49% की बढ़त के साथ 62.50 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में स्टॉक 12.72% टूटा है। वहीं, बीते 6 महीने के दौरान इसमें 48.24% की गिरावट आई है। कंपनी का मार्केट कैप 448.25 हजार करोड़ रुपये है।

Stock in Focus: दो इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों को मिले बड़े ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।