Stock in Focus: स्मार्ट मीटर के लिए मिले ₹242 करोड़ के ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्मॉलकैप स्टॉक

Stock in Focus: एक स्मॉलकैप कंपनी को स्मार्ट मीटर सप्लाई के लिए 242 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा है और मार्जिन में सुधार दिखा है। स्मॉलकैप स्टॉक में हालिया तेजी के बाद निवेशकों की नजर बनी रह सकती है।

अपडेटेड May 02, 2026 पर 5:45 PM
Story continues below Advertisement
HPL Electric & Power का शेयर NSE पर 2.15% गिरकर 355 रुपये पर बंद हुआ।

Stock in Focus: स्मॉलकैप कंपनी HPL Electric & Power Ltd को 242.24 करोड़ रुपये (टैक्स सहित) के नए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि ये ऑर्डर उसके मौजूदा ग्राहकों से स्मार्ट मीटर सप्लाई के लिए मिले हैं, जो उसके नियमित कारोबार का हिस्सा हैं।

किन कंपनियों से मिले ऑर्डर

ये ऑर्डर GMR Triveni Smart Meters, GMR Kashi Smart Meters, GMR Agra Smart Meters, Paschimanchal Infrastructure और Madhyanchal One Infrastructure की ओर से दिए गए हैं। कंपनी ने कहा है कि इन सभी प्रोजेक्ट्स को संबंधित परचेज ऑर्डर की शर्तों के अनुसार पूरा किया जाएगा।


Q3 में मजबूत ऑपरेटिंग प्रदर्शन

दिसंबर तिमाही में HPL Electric का प्रदर्शन मजबूत रहा है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 8.3% बढ़कर 19.5 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 18 करोड़ रुपये था। वहीं ऑपरेशंस से रेवेन्यू 20.8% बढ़कर 474 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल 392.5 करोड़ रुपये था।

EBITDA और मार्जिन में सुधार

ऑपरेटिंग स्तर पर EBITDA 29% बढ़कर 72 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 55.7 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन भी 14.2% से बढ़कर 15.2% हो गया, जो लागत नियंत्रण और बेहतर ऑपरेटिंग लीवरेज को दिखाता है।

HPL Electric के शेयरों का हाल

HPL Electric & Power का शेयर 30 अप्रैल को NSE पर 2.15% गिरकर 355 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में स्टॉक 19.33% बढ़ा है। हालांकि, बीते 1 साल में इसने करीब 12% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 2.30 हजार करोड़ रुपये है।

Stocks to Buy: इन 10 स्टॉक्स में मिल सकता है 44% तक रिटर्न, एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह

HPL Electric का बिजनेस क्या है

HPL Electric & Power Ltd इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और स्मार्ट एनर्जी सॉल्यूशंस कंपनी है। यह मुख्य तौर पर स्मार्ट मीटर, मीटरिंग सिस्टम, स्विचगियर, LED लाइटिंग और वायर-केबल जैसे प्रोडक्ट बनाती है।

कंपनी बिजली वितरण कंपनियों (DISCOMs) और सरकारी प्रोजेक्ट्स के लिए स्मार्ट मीटरिंग और एनर्जी मैनेजमेंट सॉल्यूशंस देती है। ताकि बिजली की खपत को ट्रैक और कंट्रोल करना आसान हो सके। HPL कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स सेगमेंट में भी मौजूद है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।