Stock in Focus: NHAI से ₹243 करोड़ के दो ऑर्डर मिले, फोकस में रहेगा ये स्टॉक

Stock in Focus: सिक्योरिटी और मैनपावर सर्विसेज सेक्टर की Innovision को NHAI से ₹243.60 करोड़ के दो ऑर्डर मिले हैं। इनमें टोल कलेक्शन और फीस प्लाजा के रखरखाव का काम शामिल है। शेयर में हाल की गिरावट के बीच यह अपडेट फोकस में है।

अपडेटेड Sep 08, 2026 पर 7:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इनोविजन का शेयर मंगलवार को 1.37% की गिरावट के साथ ₹252.75 पर बंद हुआ।

Stock in Focus: सिक्योरिटी और मैनपावर सर्विसेज सेक्टर की कंपनी Innovision को ₹219.07 करोड़ का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह ऑर्डर 7 सितंबर को प्रतिस्पर्धी बोली के जरिए मिला। इसके तहत कंपनी को NH-3 के Indore-Dewas सेक्शन के सिक्स-लेनिंग प्रोजेक्ट पर IDTL A और IDTL B फीस प्लाजा पर टोल कलेक्शन करना है।

कंपनी को इन फीस प्लाजा की सुविधाओं का रखरखाव भी करना होगा। आसपास के टॉयलेट ब्लॉक्स की देखभाल भी इसमें शामिल है। जरूरी कंज्यूमेबल सामान की सप्लाई भी कंपनी करेगी। यह कॉन्ट्रैक्ट एक साल का है।

दूसरा ऑर्डर ₹24.53 करोड़ का


NHAI ने Innovision को ₹24.53 करोड़ का एक और कॉन्ट्रैक्ट दिया है। यह NH-39 के Pachwara फीस प्लाजा पर यूजर-फीस कलेक्शन से जुड़ा है।

यह Jhansi-Khajuraho सेक्शन के फोर-लेनिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इसमें टॉयलेट ब्लॉक्स का रखरखाव भी शामिल है। जरूरी कंज्यूमेबल सामान की सप्लाई भी कंपनी को करनी होगी। यह कॉन्ट्रैक्ट भी एक साल का है।

Innovision शेयर का हाल

इनोविजन का शेयर मंगलवार को 1.37% की गिरावट के साथ ₹252.75 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 32.46% टूट चुका है। कंपनी का मार्केट कैप 601.88 करोड़ रुपये है।

Innovision का बिजनेस क्या है

यह कंपनी सिक्योरिटी गार्ड और मैनपावर से जुड़ी सेवाएं देती है। इसमें मैनपावर की भर्ती, सोर्सिंग और पेरोल मैनेजमेंट शामिल है। कंपनी टोल प्लाजा का मैनेजमेंट भी करती है।

इसमें टोल कलेक्शन, सफाई, मेंटेनेंस और ट्रैफिक मैनेजमेंट जैसे काम शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में भी काम करती है। सरकारी योजनाओं के तहत लोगों को ट्रेनिंग देने का काम भी कंपनी करती है।

ESDS Software Share: लगातार तीसरे दिन 20% का अपर सर्किट, IPO प्राइस से 201% चढ़ा शेयर; ₹1550 का टारगेट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।