Stock in Focus: फार्मा कंपनी को UNICEF से मिला वैक्सीन ऑर्डर, शुक्रवार को फोकस में रहेगा स्टॉक

Stock in Focus: फार्मा कंपनी का UNICEF के साथ वैक्सीन सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू बढ़ गई है। 2027 के लिए नया ऑर्डर भी मिला है। इस अपडेट के बाद शेयरों में हलचल दिख सकती है।

अपडेटेड Dec 24, 2025 पर 10:34 PM
Story continues below Advertisement
Panacea Biotech के शेयर 24 दिसंबर को NSE पर 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 359.50 रुपये पर बंद हुए।

Stock in Focus: फार्मा कंपनी Panacea Biotech को UNICEF के साथ चल रहे वैक्सीन सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट में अहम अपडेट मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट WHO से प्री क्वालिफाइड पेंटावैलेंट वैक्सीन Easyfive-TT (DTwP-HepB-Hib) की सप्लाई से जुड़ा है, जिसकी अवधि 2023 से 2027 तक की है।

2026 और 2027 के लिए कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू बढ़ी

Panacea Biotech के मुताबिक, साल 2026 के लिए कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू 2.55 मिलियन डॉलर बढ़कर 16.8 मिलियन डॉलर हो गई है। यह इंडियन करेंसी में करीब 23 करोड़ रुपये बैठती है। वहीं, 2027 के लिए कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू में 2.70 मिलियन डॉलर यानी लगभग 24 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब यह 15.18 मिलियन डॉलर पर पहुंच गई है।


2027 के लिए नया ऑर्डर भी मिला

इसके अलावा Panacea Biotech को 2027 के लिए एक नया अवॉर्ड भी मिला है। इसकी वैल्यू 3.68 मिलियन डॉलर यानी करीब 33 करोड़ रुपये है। इससे आने वाले सालों की ऑर्डर विजिबिलिटी और मजबूत होती दिख रही है।

पोलियो वैक्सीन का लॉन्ग टर्म एग्रीमेंट

इससे पहले अक्टूबर में UNICEF ने पोलियो वैक्सीन के लिए भी कंपनी को बड़ा ऑर्डर दिया था। Panacea Biotech को यह लेटर ऑफ अवॉर्ड एक लॉन्ग टर्म एग्रीमेंट के तहत मिला है। इसके अनुसार कंपनी 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2030 तक UN एजेंसी को bOPV वैक्सीन की सप्लाई करेगी। यह सप्लाई 10 और 20 वायल प्रेजेंटेशन में की जाएगी।

शेयर प्राइस का हाल

Panacea Biotech के शेयर 24 दिसंबर को NSE पर 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 359.50 रुपये पर बंद हुए। पिछले 6 महीने में स्टॉक 13.64% गिरा है। वहीं, 1 साल के दौरान यह 17.02% नीचे आया है। इसका मार्केट कैप 2.20 हजार करोड़ रुपये है।

Panacea Biotech का बिजनेस

Panacea Biotech का बिजनेस वैक्सीन, फार्मास्यूटिकल फॉर्मुलेशन और बायोलॉजिक्स के रिसर्च, मैन्युफैक्चरिंग और ग्लोबल सप्लाई पर केंद्रित है। कंपनी खास तौर पर पेंटावैलेंट, पोलियो और अन्य पब्लिक हेल्थ से जुड़ी वैक्सीन बनाती है, जिन्हें WHO प्री क्वालिफिकेशन के जरिए UNICEF और दूसरी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को सप्लाई किया जाता है।

इसके अलावा Panacea Biotech का फोकस जेनेरिक दवाओं, ब्रांडेड फॉर्मुलेशन और हेल्थकेयर सॉल्यूशंस पर भी है, जहां कंपनी भारत के साथ साथ इंटरनेशनल मार्केट में सरकारी और इंस्टीट्यूशनल ऑर्डर्स पर काम करती है।

कंडोम बनाने वाली कंपनी ने 1 साल में दिया 500% से ज्यादा का रिटर्न, अब प्रमोटर ने उठाया ये बड़ा कदम

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।