Get App

Stock in Focus: ₹1009 करोड़ के ऑर्डर पर शेयर भरेंगे उड़ान! लगातार तीसरे महीने इस सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी को बड़ा ऑर्डर

Stock in Focus: यहां एक ऐसी सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी की डिटेल दी जा रही है जिसे लगातार तीसरे महीने बड़ा ऑर्डर मिला है। अप्रैल में ₹296 करोड़ और मई में ₹266 करोड़ के ऑर्डर के बाद अब ₹1009 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। इसका असर अब 22 जून को स्टॉक मार्केट खुलने पर इसके शेयरों पर दिख सकता है। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 21, 2026 पर 8:43 AM
Stock in Focus: ₹1009 करोड़ के ऑर्डर पर शेयर भरेंगे उड़ान! लगातार तीसरे महीने इस सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी को बड़ा ऑर्डर
Stock in Focus: पावर मेह प्रोजेक्ट्स (Power Meh Projects) को जेएसडब्ल्यू थर्मल एनर्जी (JSW Thermal Energy) से ₹1008.90 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर पश्चिम बंगाल में एक थर्मल पावर प्रोजेक्ट से जुड़ा है।

Stock in Focus: दिग्गज सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी पावर मेह प्रोजेक्ट्स (Power Meh Projects) के शेयरों में सोमवार 22 जून को स्टॉक मार्केट खुलने पर तेज हलचल दिख सकती है। इसकी वजह ये है कि कंपनी को जेएसडब्ल्यू थर्मल एनर्जी (JSW Thermal Energy) से ₹1008.90 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर पश्चिम बंगाल में एक थर्मल पावर प्रोजेक्ट से जुड़ा है। कंपनी ने इसकी जानकारी शनिवार 20 जून को दी। अब इसका असर कंपनी के शेयरों पर दिख सकता है। अभी की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 19 जून को बीएसई पर यह 0.98% की बढ़त के साथ ₹2840.50 पर बंद हुआ है।

JSW Thermal Energy से कैसा काम मिला Power Meh Projects को?

जेएसडब्ल्यू थर्मल एनर्जी से पावर मेह प्रोजेक्ट्स को पश्चिम बंगाल में एक थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए जीएसटी मिलाकर ₹1,008.90 करोड़ का ऑर्डर मिला है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक इस कॉन्ट्रैक्ट में साल्बोनी में 2x800 MW के थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए बॉयलर, टरबाइन और जेनरेटर (BTG) एरिया में सिविल और स्ट्रक्चरल काम शामिल हैं। इस पर कंपनी को 36 महीने में काम करना है।

इससे पहले 3 जून को कंपनी ने जानकारी दी थी कि उसे महाराष्ट्र में एक थर्मल पावर प्लांट के लिए अदाणी इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड से ₹266.26 करोड़ का ऑर्डर मिला है जिसके तहत महाराष्ट्र के बुटीबोरी में 2x300 MW के थर्मल पावर प्लांट में ऑपरेशन और मेंटेनेंस सर्विस के लिए KPI-बेस्ड कॉन्ट्रैक्ट शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें