Get App

Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी को मिला ₹201 करोड़ का नया प्रोजेक्ट, शेयर पर रहेगी नजर

Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी को ईस्ट कोस्ट रेलवे से 201 करोड़ रुपये का नया प्रोजेक्ट मिला है। ओडिशा में POH वर्कशॉप बनने से ऑर्डर बुक मजबूत होगी। शेयर हालिया गिरावट के बावजूद निवेशकों के रडार पर है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 08, 2026 पर 6:46 PM
Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी को मिला ₹201 करोड़ का नया प्रोजेक्ट, शेयर पर रहेगी नजर
RVNL का शेयर गुरुवार को NSE पर 4.16% की गिरावट 342.55 रुपये पर बंद हुए।

Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को ईस्ट कोस्ट रेलवेज से लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला है। यह प्रोजेक्ट ओडिशा के Kantabanji में 200 वैगन की क्षमता वाली वैगन पीरियॉडिकल ओवरहॉलिंग (POH) वर्कशॉप स्थापित करने से जुड़ा है।

इस प्रोजेक्ट के तहत एक डेडिकेटेड वर्कशॉप बनाई जाएगी, जहां रेलवे वैगनों का नियमित पीरियॉडिकल ओवरहॉल किया जाएगा। रेलवे माल ढुलाई में संचालन क्षमता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे ओवरहॉलिंग वर्कशॉप बेहद अहम माने जाते हैं।

प्रोजेक्ट पूरा करने में कितना समय लगेगा

RVNL के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 18 महीने की अवधि तय की गई है। इस दौरान पूरी सुविधा का निर्माण किया जाएगा और इसे ऑपरेशनल बनाया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें