Stock In News : इस बिस्कुट और ब्रेड बनाने वाली कंपनी पर दिग्गज इन्वेस्टर सुनील सिंघानिया ने लगाया दांव, 14% भागा शेयर

Stock In News : बेक्टर्स फूड में अबेकस ने 169 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 23.4 लाख शेयर खरीदे हैं। यह शेयर 2024 में 425 रुपए के आसपास चला गया था। अभी यह 190 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। इसका मतलब यह है कि यह डील 55% डिस्काउंट पर हुई है

अपडेटेड Jul 16, 2026 पर 3:48 PM
Bector Foods share price : शेयर का 52 वीक हाई 313.82 रुपए और 52 वीक लो 165 रुपए है। 1 हफ्ते में यह शेयर 12.36 फीसदी भागा है

Stock In News : आज बाजार में एक कड़क और बेहद लजीज डील हुई है। बिस्कुट और ब्रेड बनाने वाली कंपनी बेक्टर फूड्स (Mrs. Bectors Food Specialities ) पर दिग्गज इन्वेस्टर सुनील सिंघानिया ने एक बड़ा और क्रंची दांव खेला है। सुनील सिंघानिया के अबेकस फंड की धमाकेदार एंट्री से ये शेयर आज 14% ऊपर भागा है। अबेकस इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स ने 'मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशलिटीज़' में लगभग 1% हिस्सेदारी खरीदी है। मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशलिटीज़ के शेयरों पर अबेकस (Abakkus) की एंट्री का जबरदस्त असर दिखा है। आज इस शेयर में जोरदार तेजी आई है। आज यह शेयर 23.26 रुपए यानी 13.77% फीसदी की बढ़त के साथ 192.23 रुपए पर बंद हुआ है। आज का इसका दिन का हाई 197.50 रुपए और दिन का लो 177.52 रुपए है।

सुनील सिंघानिया की 'टेस्टी' बाइट

बेक्टर्स फूड में अबेकस ने 169 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 23.4 लाख शेयर खरीदे हैं। यह शेयर 2024 में 425 रुपए के आसपास चला गया था। अभी यह 190 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। इसका मतलब यह है कि यह डील 55% डिस्काउंट पर हुई है। बेक्टर फूड्स के ब्रांड पावर पर नजर डालें तो बिस्किट सेगमेंट में क्रीमिका (Cremica) और प्रीमियम ब्रेड-बेकरी सेगमेंट में इंग्लिश ओवन (English Oven) इसके जाने-माने ब्रॉन्ड हैं।


बेक्टर फूड्स: FY26 फाइनेंशियल परफॉर्मेंस

बेक्टर फूड्स के FY26 फाइनेंशियल परफॉर्मेंस की बात करें तो इस अवधि में इसकी आय 2044 करोड़ रुपए, EBITDA 258 करोड़ रुपए, मुनाफा 141 करोड़ रुपए और मार्जिन 13 फीसदी रहा। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की कमाई में बिस्कुट का योगदान 60 फीसदी, ब्रेड का योगदान 38 फीसदी और कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग का योगदान 2 फीसदी रहा।

वैल्यूएशन की बात करें तो यह स्टॉक FY28 के अनुमानित PE के 27 गुना पर कारोबार कर रहा है। वहीं, ब्रिटानिया FY28 के अनुमानित PE के 40 गुना पर कारोबार कर रहा है।

बेक्टर फूड्स के ग्रोथ ट्रिगर

बाजार जानकारों का कहना है कि आगे कंपनी के मार्जिन में सुधार की उम्मीद है। जनवरी में कोलकाता प्लांट शुरू होने से पूर्वी भारत में इसकी पकड़ मजबूत हुई है। राजपुरा, धार और कोलकाता प्लांट्स से डिस्ट्रीब्यूशन पर कंपनी का जोर है। इसका क्विक कॉमर्स पर भी जोर है। English Oven ब्रांड की 25% से ज्यादा बिक्री क्विक कॉमर्स से होती है।

बेक्टर फूड्स: आउटलेट्स

अभी बेक्टर फूड्स के 7 लाख आउटलेट्स हैं। वित्त वर्ष 2030 तक इनके बढ़कर 9-10 लाख पर पहुंच जाने की उम्मीद है। इसके नए लॉन्च की बात करें तो

'NaturBaked सुपर प्रोटीन ब्रेड और इंग्लिश अवन जार डेजर्ट्स इसमें शामिल हैं।

शेयर प्राइस हिस्ट्री

शेयर का 52 वीक हाई 313.82 रुपए और 52 वीक लो 165 रुपए है। 1 हफ्ते में यह शेयर 12.36 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 4.40 फीसदी की तेजी आई है। 1 साल में शेयर ने 35.48 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, 3 साल में इसमें 16.50 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

 

 

 

Trading Plan : निफ्टी-बैंक निफ्टी में सिर्फ इंट्रा-डे ही रहना है, जब तक रेंज ना टूटे कोई बड़ी ट्रेड ना लें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।