Get App

Stock In News: खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है भरपूर एक्शन, हो सकती है तगड़ी कमाई

यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 09, 2022 पर 9:26 AM
Stock In News: खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है भरपूर एक्शन, हो सकती है तगड़ी कमाई

Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

VEDANTA पर फोकस

माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता (Vedanta) ने बुधवार 8 जून को बताया कि उसने 8,000 करोड़ का एक टर्म लोन जुटाने के लिए अपनी सब्सिडियरी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) का 5.8 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रखा है। बता दें कि करीब 10 महीने पहले भी वेदांता ने 10,000 करोड़ रुपये के एक टर्म लोन के लिए हिंदुस्तान जिंक की 14.82 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रखी थी।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि इससे पहले अगस्त 2021 में 10,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए गिरखी रखी गई हिस्सेदारी को रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि वेदांता ग्रुप के पास Hindustan Zinc की करीब 64.9 फीसदी हिस्सेदारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें