Get App

Stock Market: सेंसेक्स की टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप 1.91 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, RIL और Infosys को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

Reliance Industries का मार्केट कैपिटलाइजेशन 49,492.7 करोड़ रुपये बढ़ा है, शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस पहले स्थान पर कायम रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 13, 2022 पर 5:30 PM
Stock Market: सेंसेक्स की टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप 1.91 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, RIL और Infosys को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Sensex की टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा है, सिर्फ ICICI बैंक का मार्केट वैल्यूएशन नीचे आया है

सेंसेक्स (Sensex) की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के मार्केट कैप (Market Valuation Last Week) में बीते सप्ताह 1,91,434.41 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस सप्ताह सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), इन्फोसिस (Infosys) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) रहीं। शीर्ष 10 कंपनियों की लिस्ट में सिर्फ ICICI बैंक का मार्केट वैल्यूएशन (Market Valuation) नीचे आया।

इन कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप बढ़ा

बीते सप्ताह मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,216.49 अंक या 2.23 प्रतिशत चढ़ा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 385.10 अंक या 2.37 प्रतिशत के लाभ में रहा।

समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Limited, RIL) का मार्केट वैल्यूएशन 49,492.7 करोड़ रुपये बढ़कर 16,22,543.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं, इन्फोसिस का मार्केट वैल्यूएशन 41,533.59 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 7,66,447.27 करोड़ रुपये रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें