Market trend : कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी देखने को मिल रही है। निफ्टी दिन की ऊंचाई पर पहुंच गया है। यह नीचे से करीब 130 अंक सुधकर 24700 के ऊपर चला गया है। बैंक निफ्टी भी हरे निशान में है। वहीं, मिड और स्मॉलकैप में 0.25 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिख रही है। आज रियल्टी शेयरों में 5 दिनों की गिरावट थमी है। रियल्टी इंडेक्स 1.25 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। LODHA करीब 4 फीसदी चढ़ा है। साथ ही रिलायंस की अगुवाई में तेल और गैस शेयर भी चले हैं। चुनिंदा मेटल शेयरों में भी चमक है। लेकिन IT शेयरों में कमजोरी देखने को मिल रही है।