Stock Market : बिग स्टॉक्स की लिस्ट में शामिल हुआ बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी का शेयर, क्या आगे है बड़ा प्रॉफिट संभव

अनुज सिंघल इंडसइंड बैंक पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि ब्याज दरों में कटौती हुई तो सबसे ज्यादा फायदा होगा। LDR में बदलाव हुआ तो भी सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। मार्च 2020 के ट्रेंड लाइन सपोर्ट से अच्छी खरीदारी रही

अपडेटेड Feb 04, 2025 पर 10:21 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर अच्छे मोमेंटम में है। कमजोर बाजार में भी नए शिखर के जोन में भाव पहुंचा।

मंगलवार के दिन बाजार में तेजी देखने को मिली। बाजार कल की बिकवाली से उबरा है। निफ्टी 200 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 23550 के पार निकला है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

फोकस में संवर्धन मदरसन (GREEN)

कल टैरिफ वॉर की खबरों से काफी गिरा था। आज बड़ी शॉर्ट कवरिंग हो सकती है। टेक्निकल चार्ट पर 100 WMA के करीब शेयर है जबकि शेयर का वैल्युएशन काफी आकर्षक है। P/E रेश्यो 24.28, 5 साल का औसत P/E रेश्यो 30.9 पर है। इंडस्ट्री का P/E रेश्यो 26.64 पर है। 3 साल का सेल्स CAGR 17.57%, प्रॉफिट CAGR 32.41% पर है। प्रोमोटर + FIIs + DIIs की कंपनी में 90.97% हिस्सेदारी है।


फोकस में बजाज फाइनेंस (GREEN)

पिछले दो हफ्ते से शेयर पर पॉजिटिव नजरिया बना हुआ । निफ्टी का सबसे मजबूत शेयर है । F&O शेयरों में भी सबसे मजबूत रहा जबकि शेयर 5 डिजिट में जाने के संकेत दे रहा है। कमजोर बाजार में शेयर नए शिखर पर है। शेयर का वैल्युएशन भी बेहद आकर्षक है। P/E रेश्यो 32.68, 5 साल का औसत P/E 43.97 पर है। P/B रेश्यो 5.73, 5 साल का औसत P/B 6.95 पर है।

फोकस में इंडसइंड बैंक (GREEN)

अनुज सिंघल इंडसइंड बैंक पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि ब्याज दरों में कटौती हुई तो सबसे ज्यादा फायदा होगा। LDR में बदलाव हुआ तो भी सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। मार्च 2020 के ट्रेंड लाइन सपोर्ट से अच्छी खरीदारी रही। पिछले लगातर 6 दिनों से शेयर में तेजी, 20 DEMA, 50 DMA पार निकला है। शेयर में वैल्युएशन कंफर्ट भी है। /E 10.88, 5 साल का औसत P/E 13.55 पर है।

फोकस में मारुति ( greeen)

मारुति पर पिछले एक महीने से पॉजिटिव नजरिया बना। शेयर बड़ी तेजी के साफ संकेत दे रहा है। कंपनी के बिक्री आंकड़े मजबूत रहे । जनवरी में सेल्स रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची है। टेक्नकल चार्ट पर 200 DMA के पार निकला है। स्टॉक में प्रोमोटर+ FIIs + DIIs की हिस्सेदारी 95.92% पर है।

EICHER MOTORS

अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर बेहद शानदार मोमेंटम में है। 10 महीने के कंसोलिडेशन जोन से ब्रेकआउट आया है। 7 साल से ज्यादा का राइजिंग चैनल पार हुआ। मंथली चार्ट पर शानदार ब्रेकआउट दिख रहा है। रिलेटिव स्ट्रेथ पर शेयर बेहद मजबूत है। खराब बाजार में भी नए शिखर पर शेयर पहुंचा है। कल दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम दिखी। एक तिमाही के निचले स्तर पर OI पर है। पिछले 5 दिनों से वायदा में शॉर्ट कवरिंग और लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला।

M&M

अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर अच्छे मोमेंटम में है। कमजोर बाजार में भी नए शिखर के जोन में भाव पहुंचा। 200 DMA के सपोर्ट से अच्छी खरीदारी रही। कल करीब दोगुना डिलिवरी वॉल्यूम रहा। लगातार तीन दिनों से लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। पिछले 7 दिनों से शॉर्ट कवरिंग या लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला।

बाजार के लिए अगला बड़ा ट्रिगर RBI मॉनेटरी पॉलिसी, जानिए इंडेक्स पर आज क्या बनाएंगे रणनीति

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।