बाजार के लिए अगला बड़ा ट्रिगर RBI मॉनेटरी पॉलिसी, जानिए इंडेक्स पर आज क्या बनाएंगे रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा अगले 4-5 महीने सिर्फ लार्ज कैप और बड़े मिडकैप में मौके तलाशें है। काफी स्मॉल कैप और SME शेयरों में EXIT नहीं है। निफ्टी में इस समय हर कोई मंदी का नजरिया रख रहा है। FIIs की शॉर्ट पोजिशनिंग रिकॉर्ड ऊंचाई पर है

अपडेटेड Feb 04, 2025 पर 9:00 AM
बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 49,350-49,500 पर है। बड़ा रजिस्टेंस 49,800-50,000 (बजट के दिन का शिखर) पर है।

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा निफ्टी ने कल बता दिया था कि अब वो गिरने को तैयार नहीं। यहां से लार्ज कैप में बड़ी रैली हो सकती है। बाजार ने दिन के निचले स्तरों पर क्लोजिंग देना बंद कर दिया है। कल निफ्टी दिन के हाई पर जाकर बंद हुआ था। हां, मिडकैप और स्मॉलकैप में अभी भी दिक्कत है। अब यहां से निफ्टी में गिरावट में खरीदारी की रणनीति शायद चले। रैली में बिकवाली वाली ट्रेड अब शायद उतनी ना चले। 23,200 के क्लोजिंग SL के साथ अब लॉन्ग रहें। 23,500 के ऊपर क्लोजिंग में शॉर्ट कवरिंग बढ़ेगी । पोर्टफोलियो में अब बदलाव की जरूरत है। कंजम्प्शन से जुड़े शेयर यहां से भी आपको शायद बड़ी रैली दें।

बाजार: आज हैं मंगल संकेत

US बाजार ट्रंप के टैरिफ वापस लेने से रिकवर हुए। मैक्सिको बॉर्डर एग्रीमेंट पर पहुंचने के बाद 30 दिन के लिए टैरिफ टला। कनाडा कम से कम टैरिफ 30 दिन के लिए टला। अगरे 24 घंटे में ट्रंप और शी जिनपिंग बात करेंगे। डॉलर इंडेक्स 110 से 108.60 पर लौटा है। ब्रेंट क्रूड -1.2% घटकर $75.82/बैरल पर आया। अब यहां से बाजार के लिए बड़ा ट्रिगर RBI मॉनेटरी पॉलिसी होगा। शुक्रवार को अगर रेट कट आया तो बड़ी रैली होगी।


बाजार: क्या हो अब रणनीति?

अनुज सिंघल ने कहा अगले 4-5 महीने सिर्फ लार्ज कैप और बड़े मिडकैप में मौके तलाशें है। काफी स्मॉल कैप और SME शेयरों में EXIT नहीं है। निफ्टी में इस समय हर कोई मंदी का नजरिया रख रहा है। FIIs की शॉर्ट पोजिशनिंग रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। FIIs ने पिछले 4 महीने शॉर्ट करके जोरदार कमाई की है। लेकिन अब शॉर्ट्स ने पैसा बनाना बंद कर दिया है। अगर शॉर्ट कवरिंग हुई तो बहुत बड़ी तेजी होगी। ड्रीम बजट का असर आपको अगले 2-3 तिमाहियों में दिखेगा। अगर अर्निंग ग्रोथ बढ़ी तो बड़ी रैली होगी। निफ्टी 20x PE के नीचे काफी सस्ता है। मिडकैप-स्मॉलकैप अभी भी निफ्टी से काफी महंगे हैं।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि BTST लॉन्ग सौदों का SL बढ़ाकर अब कॉस्ट पर लाएं । पहला रजिस्टेंस 23,467-23,505 (कल का हाई) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23,600-23,650 (बजट दिन का हाई) पर है। पहला सपोर्ट 23,250-23,350 (10 और 20 DEMA) पर है। बड़ा सपोर्ट 23,150-23,250 (ऑप्शन जोन)पर है। अगर सिर्फ 50-100 अंकों का गैपअप हुआ तो ज्यादा जोखिम वाले ट्रेडर्स खरीद सकते हैं। खरीदारी का जोन 23,350-23,400 पर है इसके लिए 23,200 का स्टॉपलॉस लगाए।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 49,350-49,500 पर है। बड़ा रजिस्टेंस 49,800-50,000 (बजट के दिन का शिखर) पर है। पहला सपोर्ट 48,900-49,000 पर है। बड़ा सपोर्ट 48,400-48,500 पर है। RBI पॉलिसी तक बैंक निफ्टी में गिरावट पर खरीदें। हर 200-300 प्वाइंट तक की गिरावट पर खरीदारी की कोशिश करें। लॉन्ग सौदों पर 48,800 के करीब स्टॉप लॉस रखें।

 

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।