भारत सहित दुनिया भर के बाजारों में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। विकसित बाजारों में मंदी की आशंका, ब्याज दरों में बढ़ोतरी और बढ़ती महंगाई और जियोपोलिटिकल तनाव के इस दौर में दुनिया भर के बाजार दबाव में हैं। भारत पर भी इन परेशानियों की मार पड़ी है। इसके बावजूद भारतीय बाजारों का प्रदर्शन दुनिया के दूसरे बाजारों की तुलना में अच्छा है।
