Get App

Stock Market: बाजार खुलने से पहले जानें निफ्टी-बैंक निफ्टी पर आज कौन से लेवल है अहम

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 19729-19776 और बड़ा रेजिस्टेंस 19810/19824-19866/19909 पर है। पहला बेस 19605/19595-19559 का और बड़ा बेस 19512-19481 पर है। कल पिछले तीन महीनों में FIIs की तरफ से भारी बिकवाली देखने को मिली। कल एक्सपायरी के दिन 50000 नेट लॉन्ग कॉन्ट्रैक्ट कम हुए। पिछले 5 सत्रों में निचला स्तर 10DEMA बन रहा है। ऊपरी स्तरों पर निफ्टी में बिकवाली का दबाव बन रहा है। कल क्लोंजिंग साफ कहा था 10DEMA के लॉन्ग से बचें। जबकि 19800-19900 पर वीकली और मंथली कॉल राइटर्स जमें

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 28, 2023 पर 8:29 AM
Stock Market: बाजार खुलने से पहले जानें निफ्टी-बैंक निफ्टी पर आज कौन से लेवल है अहम
बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 46833-45941 और बड़ा रेजिस्टेंस 46071-46202 पर है।

आज भारतीय बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं। 27 जुलाई को बाजार पिछले कारोबारी सत्र की सारी बढ़त गंवाते हुए लाल निशान में बंद हुआ है। ऑटो, तेल और गैस, मेटल और एफएमसीजी शेयरों में आई बिकवाली के बीच निफ्टी 19650 के करीब बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 440.38 अंक या 0.66 फीसदी गिरकर 66266.82 पर और निफ्टी 118.40 अंक या 0.60 फीसदी गिरकर 19659.90 पर बंद हुआ है। ऐसे में निफ्टी-बैंक निफ्टी पर क्या होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति आइए जानते है क्या है वीरेंद्र कुमार की राय।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 19729-19776 और बड़ा रेजिस्टेंस 19810/19824-19866/19909 पर है। पहला बेस 19605/19595-19559 का और बड़ा बेस 19512-19481 पर है। कल पिछले तीन महीनों में FIIs की तरफ से भारी बिकवाली देखने को मिली। कल एक्सपायरी के दिन 50000 नेट लॉन्ग कॉन्ट्रैक्ट कम हुए। पिछले 5 सत्रों में निचला स्तर 10DEMA बन रहा है। ऊपरी स्तरों पर निफ्टी में बिकवाली का दबाव बन रहा है। कल क्लोंजिंग साफ कहा था 10DEMA के लॉन्ग से बचें। जबकि 19800-19900 पर वीकली और मंथली कॉल राइटर्स जमें। 19700-19600 पर पुट राइटर्स का दबदबा रहा। अहम स्टॉक के फ्यूचर्स में अनवाइंडिग जारी है। 19605-19595 के नीचे टिका तो शॉर्ट सौदें लेंगे। 19605-19595 के नीचे टिका तो 19559-19512-19481 संभव है। 19605,19514 और 19481 से निफ्टी में कभी भी पुलबैक संभव है। सिर्फ 19810 के ऊपर टिकने पर ही मजबूती आएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें