Stock market : बाजार में तेजी का मोमेंटम कायम, निफ्टी 26100 के ऊपर, आज इन अहम लेवल्स पर रहे नजर

Market today : कैपिटल मार्केट शेयरों में आज सबसे ज्यादा तेजी है। निफ्टी का कैपिटल मार्केट इंडेक्स करीब एक परसेंट चढ़ा है। BSE, CDSL और IEX जैसे कैपिटल मार्केट शेयर डेढ़ से तीन परसेंट चढ़े हैं। साथ ही डिफेंस और मेटल शेयरों में भी रौनक है। दूसरी तरफ रियल्टी और फार्मा में आज दबाव है

अपडेटेड Nov 20, 2025 पर 11:49 AM
Story continues below Advertisement
SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि टेक्निकली, निफ्टी चार्ट का सेटअप बुल्स के फेवर में बना हुआ है। सभी बड़े मूविंग एवरेज पॉजिटिव हैं

Stock market news : बाजार में तेजी का मोमेंटम कायम, निफ्टी बढ़त के साथ 26100 के ऊपर नजर आ रहा है। इसने आज 27 सितंबर 2024 के बाद इंट्राडे हाई बनाया है। बैंक निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। MACQUARIE की बुलिश रिपोर्ट से हीरो मोटो में टॉप गियर में है। ये शेयर 52 हफ्तों की ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। इसका भाव भी 6000 रुपए के पार निकल गया है। वहीं नए ऑर्डर के दम पर NBCC में तेजी आई है। साथ ही अंबुजा सीमेंट और वेदांता में भी तेजी। उधर हिंडाल्को और ग्रासिम भी मजबूत दिख रहे हैं। कोफोर्ज में भी खरीदारी है।

कैपिटल मार्केट शेयरों में आज सबसे ज्यादा तेजी है। निफ्टी का कैपिटल मार्केट इंडेक्स करीब एक परसेंट चढ़ा है। BSE, CDSL और IEX जैसे कैपिटल मार्केट शेयर डेढ़ से तीन परसेंट चढ़े हैं। साथ ही डिफेंस और मेटल शेयरों में भी रौनक है। दूसरी तरफ रियल्टी और फार्मा में आज दबाव है। सिटी के डाउनग्रेड के बाद बायोकॉन 4% की गिरावट के साथ वायदा का टॉप लूजर बना है।

उधर जेपी एसोसिएट्स को खरीदने की खबर से अदानी ग्रुप शेयरों में जोश है। अदानी एंटरप्राइजेज और अदानी पोर्ट्स निफ्टी के टॉप गेनर्स में हैं।अदानी गैस,अदानी पावर और अदानी ग्रीन में भी खरीदारी देखने को मिल रही है।


इन अहम स्तरों पर रहे नजर

SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है कि टेक्निकली, निफ्टी चार्ट का सेटअप बुल्स के फेवर में बना हुआ है। सभी बड़े मूविंग एवरेज पॉजिटिव हैं। साथ ही मोमेंटम इंडिकेटर मजबूत बाय सिग्नल दे रहे हैं। डेली RSI (जिसे हाल ही में 60 मार्क के पास सपोर्ट मिला था) ने एक तेज रिबाउंड किया है। RSI रेंज-शिफ्ट रूल्स के हिसाब से यह एक क्लासिक बुलिश साइन है। MACD हिस्टोग्राम डेली और वीकली दोनों चार्ट पर पॉजिटिव हो गया है, चालू तेजी के ट्रेंड में और मजबूती आई है।

निफ्टी के शॉर्ट-टर्म आउटलुक की बात करें तो यह 26,200 का लेवल टेस्ट कर सकता है और 26,350 के लेवल तक बढ़त बना सकता है। नीचे की तरफ, 25,900–25,850 का ज़ोन पर अहम सपोर्ट है जो किसी भी शॉर्ट-टर्म पुलबैक को कुशन प्रदान करेगा।

सेंट्रम ब्रोकिंग के नीलेश जैन का कहना है कि निफ्टी ने एक हल्के ठहराव के बाद अपना अपट्रेंड फिर से शुरू किया और क्लोजिंग बेसिस पर 26,000 का मार्क वापस पा लिया। इसके लिए तत्काल सपोर्ट 25,820 के पास (21-DMA) है। ऊपर की तरफ, अगला अहम रेजिस्टेंस 26,100 पर है, जो डबल-टॉप फॉर्मेशन के साथ मेल खाता है। इस लेवल के ऊपर एक बड़ा ब्रेकआउट 26,250 की ओर बढ़ने का रास्ता खोल सकता है, जिसके बाद शॉर्ट टर्म में 26,400 के पास एक नया रिकॉर्ड हाई बन सकता है।

 

Trading Plan: क्या 26100 के ऊपर टिक रह पाएगा निफ्टी और Bank Nifty 59500 की तरफ बढ़ पाएगा?

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।